बीजापुर जिले में सोमवार को दंतेवाड़ा मंदिर दर्शन के लिए जा रहे पदयात्रियों को एजुकेशन सिटी के पास तेज रफ्तार क्रेन ने टक्कर मार दी। हादसे में भट्टीपारा निवासी 17 वर्षीय साक्षी नक्का की मौके पर ही मौत हो गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में साक्षी की बहन नेहा नक्का (19) और प्राची पुनेम (17) को गंभीर चोटें आईं है। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल बीजापुर में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने क्रेन चालाक को हिरासत में लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि क्रेन चालक नशे की हालत में था। वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। बताया जा रहा है कि मृतका साक्षी नक्का और घायल नेहा नक्का जितेंद्र नक्का की बेटियां हैं। दूसरी घायल प्राची पुनेम लक्ष्मैया पुनेम की बेटी है। सभी भट्टीपारा के रहने वाले हैं। फिलहाल, पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
बीजापुर में क्रेन ने पदयात्रियों को कुचला:दंतेवाड़ा मंदिर जा रही लड़की की मौत, दो घायल; नशे में था ड्राइवर

















Leave a Reply