भाजपा विधायकों के दो-दो विधानसभा की वोटर लिस्ट में नाम:मूणत-संपत का निर्वाचन शून्य करने की मांग,विकास ने 18 सीटों पर गड़बड़ी की आशंका जताई

देशभर में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। इस बीच रायपुर में बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, कुलदीप जुनेजा और गिरीश दुबे ने कहा कि, भाजपा विधायक राजेश मूणत और विधायक संपत अग्रवाल का नाम दो-दो विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में है। विकास उपाध्याय ने कहा कि, पूर्व मंत्री और विधायक राजेश मूणत का नाम दो विधानसभाओं की मतदाता सूची में पाया गया है। वे रायपुर पश्चिम और रायपुर उत्तर दोनों क्षेत्रों के मतदाता हैं। कांग्रेस ने इसके दस्तावेज जारी कर मूणत का निर्वाचन शून्य करने की मांग की है। दो-दो विधानसभा में परिवार के सदस्यों के भी नाम इसी तरह, बसना विधायक संपत अग्रवाल पर भी गड़बड़ी का आरोप लगा है। कांग्रेस ने कहा कि, उनका नाम बसना और रायपुर दक्षिण दोनों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में शामिल है। विकास ने बताया कि बसना विधायक संपत अग्रवाल के पूरे परिवार का नाम भी दो विधानसभाओं में दर्ज है। 18 विधानसभा सीटों पर गड़बड़ी की आशंका जताई कांग्रेस ने आरोप लगाया कि, यह केवल दो नेताओं का मामला नहीं है। विकास ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान जहां 15 हजार से कम वोट अंतर वाली 18 सीटें है। हमें वहां गड़बड़ी की आशंका है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विकास उपाध्याय ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए दस्तावेज दिखाकर आरोप लगाया है। निर्वाचन शून्य करने की मांग कांग्रेस ने आरोप लगाया कि, जिन विधायकों के नाम दो-दो विधानसभा की मतदाता सूची में शामिल हैं। उनका निर्वाचन शून्य किया जाना चाहिए। विकास ने भाजपा पर वोट चोरी का सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि, यह लोकतंत्र के साथ छल है। निर्वाचन आयोग में करेंगे शिकायत कांग्रेस नेताओं ने कहा कि, वे अब निर्वाचन आयोग जाकर औपचारिक शिकायत करेंगे। रायपुर जिला कांग्रेस के पदाधिकारी भी निर्वाचन आयोग पहुंचकर राजेश मूणत और संपत अग्रवाल की शिकायत दर्ज कराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *