छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में 33 डिसमिल ज़मीन के लिए एक देवर ने अपनी भाभी पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां वह 24 घंटे से बेहोश है। कुल्हाड़ी से मारने का LIVE वीडियो भी सामने आया है। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक कुल्हाड़ी से मारने वाले आरोपी का नाम हितेंद्र तरुण (29) है। वह अपने बड़े भाई की 33 डिसमिल जमीन को लेकर अपनी भाभी अनीता सूर्यवंशी (35) पर वार किया है। जमीन को लेकर 15 दिन से विवाद चला था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। देखिए हमले की लाइव तस्वीरें- जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, वारदात 16 जुलाई की रात 11 बजे की है। पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। ग्राम भैंसदा में दोनों का घर आमने-सामने है। आरोपी देवर हितेंद्र तरुण (29) अपने बड़े भाई की 33 डिसमिल जमीन को 8 लाख में मांग रहा था, जबकि उसकी बाजार में कीमत करीब 14 लाख थी। इस दौरान बड़े भाई गिरधर सूर्यवंशी (40) ने पता किया, जहां ज्यादा रेट मिल रहा था, वहां बेच दिया। इसे लेकर दोनों भाई के बीच विवाद चल रहा था। इसी बीच आरोपी गुरुवार को घर में घुसकर अपनी भाभी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया। हमले के बाद महिला खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। हमले के बाद मौके से भाग गया था आरोपी महिला के पति गिरधर सूर्यवंशी के मुताबिक, रात में दोनों घर पर थे, तभी आरोपी युवक दरवाजा खटखटा कर अंदर घुसा। वह अपने साथ कुल्हाड़ी लेकर आया था। पति-पत्नी और युवक के बीच बहस हुई। युवक ने पहले कुल्हाड़ी उठाकर दोनों को डराया, फिर सीधे महिला के सिर पर वार कर दिया। महिला पर हमले के बाद उसने पति पर भी वार करने की कोशिश की, लेकिन पति ने किसी तरह अपनी जान बचाई। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। आरोपी वारदात के वक्त नशे में धुत था। कैसे बना लाइव वीडियो आरोपी पिछले कई दिनों से पीड़ित पक्ष को परेशान कर रहा था। पहले भी घर घुसकर विवाद कर चुका था, जिससे दंपती डरे-सहमे हुए थे। घटना वाली रात जब जोर-जोर से दरवाजा खटखटाने की आवाज आई। इस दौरान महिला के पति ने कैमरा ऑन कर सामने रख दिया था। गिड़गिड़ाते रहे पति-पत्नी 2 मिनट के वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि आरोपी आरोपी हितेंद्र तरुण (29) ने घर घुसते ही पति-पत्नी के ऊपर कुल्हाड़ी तान दी और डराने लगा। दोनों मना करते रहे, इसी बीच पूरी ताकत के साथ मारा। वीडियो में आवाज भी सुनी जा सकती है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया एसपी विवेक पांडेय ने बताया कि, पुलिस ने घायल महिला को पहले जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया। महिला की स्थिति अभी गंभीर है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। घटना के बाद आरोपी और उसका पूरा परिवार ताला लगाकर भाग गया था। ……………………. छत्तीसगढ़ में क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… मूड ऑफ था इसलिए चाकू से 25-30 बार गोद डाला…VIDEO: खून लगे चाकू के साथ इंस्टाग्राम में डाली स्टोरी, लिखा-जेल में मेरा राज,मारूंगा मतलब मारूंगा छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक युवक ने दूसरे युवक को बीच सड़क चाकू से 25-30 बार गोदकर मार डाला। मर्डर का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वह लगातार वार करते नजर आ रहा है। वारदात के वक्त सड़क पर खून ही खून फैल गया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…
देवर ने भाभी के सिर पर मारी कुल्हाड़ी…LIVE VIDEO:33 डिसमिल जमीन के लिए घर में घुसकर किया अटैक, 24 घंटे से बेहोश है महिला

















Leave a Reply