धरसींवा में जिला स्तरीय तीज मिलन समारोह:विधायक अनुज शर्मा ने कहा- नारी शक्ति और संस्कृति का प्रतीक है तीजा पर्व

धरसींवा विधानसभा के ग्राम पथरी में जिला स्तरीय तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक अनुज शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में लोकगीतों और पारंपरिक साज-सज्जा का प्रदर्शन किया गया। तीज की मेहंदी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने परंपराओं की झलक पेश की। कार्यक्रम में सामूहिक और एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विजेता महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि तीजा पर्व नारी शक्ति और समर्पण का प्रतीक है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए दे रही है। कार्यक्रम में प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष विभा अवस्थी, जिला अध्यक्ष श्याम नारंग मौजूद रहे। सविता चंद्राकर, स्वाति वर्मा, शकुंतला ढिलेन्द्र सेन, दिनेश खुटे और चंद्रकांति वर्मा समेत धरसींवा विधानसभा की महिला मोर्चा की सदस्य और क्षेत्र की महिलाएं भी उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *