छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 7 बजकर 28 मिनट पर तेज आवाज के साथ धरती हिलने लगी और लोग घरों ने बाहर निकल आए। 3 से 4 सेकेंड तक झटके महसूस किए गए। फिलहाल, किसी के नुकसान की खबर नहीं है। जानकारी के मुताबिक, भूकंप का सेंटर जशपुर का बगीचा नगर था। जिसकी तीव्रता 4.1 रिक्टर स्केल मांपी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, झटका इतनी तेज आवाज के साथ अचानक आया कि पहले लगा कोई विस्फोट हुआ है। कुछ ही देर में दीवारें और छतें थरथराने लगीं। हिलने लगे पंखे और बर्तन कई घरों में पंखे, बर्तन और दीवारों पर टंगे सामान हिलने लगे। हालांकि, प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। जिले में किसी प्रकार की आपात स्थिति घोषित नहीं की गई है। भूकंप के झटके सिर्फ बगीचा क्षेत्र तक ही सीमित थे। जिले के अन्य हिस्सों में भी महसूस किए गए हैं। इसे लेकर प्रशासन की ओर से भौगोलिक सर्वेक्षण और जानकारी एकत्र करने की प्रक्रिया जारी है। 8 महीने पहले बस्तर में आया था भूकंप बता दें कि, 8 महीने पहले नक्सल प्रभावित इलाके बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र तेलंगाना का मुलुगु जिला था, लेकिन झटके महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भी महसूस किए गए थे। 5.3 की तीव्रता का भूकंप आया था। जिसका केंद्र जमीन से 40 किलोमीटर की गहराई पर था। पढ़ें पूरी खबर… आखिर क्यों आता है भूकंप? दरअसल, पृथ्वी की चार प्रमुख परतें हैं, जिसे इनर कोर, आउटर कोर, मेंटल और क्रस्ट कहते हैं। पृथ्वी के नीचे मौजूद प्लेट्स घूमती रहती हैं, जिसके आपस में टकराने पर पृथ्वी की सतह के नीचे कंपन शुरू होता है। जब ये प्लेट्स अपनी जगह से खिसकती हैं तो भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। इस जगह पर सबसे ज्यादा भूकंप का असर रहता है। भूकंप महसूस हो तो क्या करना चाहिए
जशपुर में भूकंप के झटके, कांपी धरती…VIDEO:सुबह 7:28 बजे हिलने लगे पंखे और बर्तन, घरों से बाहर निकले लोग, 4.1 मांपी गई तीव्रता

















Leave a Reply