बिलासपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शहर और जिला कमेटी के कार्यकर्ताओं ने नेहरू चौक पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने विजय पांडेय इस गिरफ्तारी को तमनार जंगल कटाई के विरोध से जुड़ी बताया है। जानकारी के मुताबिक, दोपहर 12 बजे कांग्रेस भवन से नेहरू चौक तक जुलूस निकाला गया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और ईडी का प्रतीकात्मक पुतला जलाया। पुलिस जब पुतला छीनने पहुंची, तो युवा कांग्रेसी जलता हुआ पुतला लेकर भाग निकले। विपक्षी नेताओं को फंसाया जा रहा प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार पूर्व योजना के तहत काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां उद्योगपतियों और केंद्र सरकार का विरोध होता है, वहां विपक्षी नेताओं को ईडी, सीबीआई और आईटी के जरिए फंसाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भूपेश बघेल के बेटे की गिरफ्तारी तमनार जंगल कटाई के विरोध करने पर यह कार्रवाई की गई है। पूर्व महापौर और पूर्व विधायक ने कही ये बातें पूर्व महापौर राम शरण यादव ने बेतहाशा हो रही जंगल कटाई की ओर इशारा करते कहा कि आज हाथियों के झुंड शहर की ओर आ रहे हैं। प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणजन उनके क्रोध से जान-माल गंवा रहे हैं। यह संघर्ष आने वाले दिनों में और बढ़ेगा। पूर्व विधायक सियाराम कौशिक ने कहा कि इससे पहले भी पूर्व मुख्यमंत्री ने अडाणी को लेकर विधानसभा में वक्तव्य दिया था, तब भी उनके घर ईडी का छापा पड़ा था। इससे स्पष्ट है कि पूरी दाल काली है।
भूपेश के बेटे की गिरफ्तारी के खिलाफ सड़कों पर उतरे:बिलासपुर में कांग्रेस बोली- तमनार जंगल कटाई के विरोध करने पर ED ने की कार्रवाई


















Leave a Reply