बीजापुर में एनकाउंटर…8 लाख का इनामी नक्सली ढेर:1 लाख इनामी समेत 7 नक्सली भी गिरफ्तार, 12 बोर बंदूक और विस्फोटक सामग्री बरामद

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के काकेकोरमा के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच शनिवार को मुठभेड़ हुई। जिसमें 8 लाख का इनामी नक्सली मारा गया। जिसकी पहचान सुकमा जिले के चिंतागुफा के एंटापाट निवासी अरुण मड़काम (35) के रूप में हुई है। मड़काम संगठन में सीवायपीसी (DVCM) मिलिट्री कंपनी नम्बर-02 के पद पर सक्रिय था। जवानों ने घटना स्थल से 12 बोर बंदूक, बीजीएल लांचर, विस्फोटक सामग्री, स्कैनर सेट, सोलर प्लेट, माओवादी साहित्य, दवाइयां और नक्सल सामग्री बरामद किया है। वहीं, बीजापुर में ही एक लाख रुपए के इनामी नक्सली समेत 7 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ में इनामी नक्सली मारा गया बीजापुर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव ने बताया कि, नक्सल गतिविधियों की विश्वसनीय सूचना पर डीआरजी, एटीएफ और कोबरा-202 की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। जिसमें इनामी नक्सली मारा गया। नक्सल विरोधी अभियान तेज बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने जानकारी दी कि, साल 2024 में मिली निर्णायक बढ़त को आगे बढ़ाते हुए साल 2025 में भी नक्सल विरोधी अभियान लगातार तेज है। जनवरी 2024 से अब तक सुरक्षा बलों ने 432 हार्डकोर नक्सलियों को ढेर किया है। लगातार बारिश, दुर्गम जंगल और कठिन रास्तों जैसी चुनौतियों के बावजूद सुरक्षा बल पूरे समर्पण और साहस के साथ अभियान चला रहे हैं। बीजापुर में 1 लाख के इनामी सहित 7 नक्सली गिरफ्तार बीजापुर में के बासागुड़ा और मोदकपाल पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपए के इनामी नक्सली समेत 7 सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से विस्फोटक, बिजली का तार, कार्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज, पावर सोर्स बैटरी, जमीन खोदने के औजार और प्रतिबंधित नक्सली संगठन के शासन विरोधी प्रचार-प्रसार की सामग्री बरामद की गई है। गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *