रायगढ़ में गैस लीकेज से सिलेंडर में आग,7 मजदूर झुलसे:NTPC के लेबर कॉलोनी में खाना बनाते समय हुआ हादसा, घायलों का इलाज जारी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में NTPC प्लांट के बाहर लेबर कॉलोनी में आज खाना बनाते समय गैस लीक होने से सिलेंडर में आग लग गई। इस हादसे में करीब 7 मजदूर झुलस गए, जिन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, लारा NTPC प्लांट में काम करने वाले ये मजदूर शाम को अपने घर पहुंचे थे, जहां लगभग 7-8 लोग एक मकान में रहते थे। शाम करीब 7 बजे खाना बनाते समय गैस लीक होने की वजह से सिलेंडर में अचानक आग लग गई। इस हादसे में सरवानी निवासी खीरराम पटेल (36), सक्ती के शैलेन्द्र कुमार यादव (44), बिहार के मंजय कुमार (22), खरसिया सरवानी के उपेन्द्र डनसेना (38) समेत सात मजदूर झुलस गए। हादसे में गंभीर मजदूर निजी अस्पताल में भर्ती हादसे के बाद आसपास के मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई और उन्होंने झुलसे लोगों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। इसके अलावा, कुछ गंभीर हालत वाले मजदूरों को निजी अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है। मजदूर 30 प्रतिशत तक झुलसे जिला अस्पताल की आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी कृषि सिंघल ने बताया कि अस्पताल में अब तक चार मरीज आए हैं, जिनमें से तीन लगभग 30 प्रतिशत तक झुलस चुके हैं और एक का हालत उससे भी गंभीर है। सभी का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *