बीएसपी के अग्निशमन विभाग द्वारा 4 नवंबर को दोपहर 2 बजे से मानव संसाधन विकास केंद्र के सभागार में फायर सेफ्टी क्वेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, आग से संबंधित खतरों एवं सुरक्षा उपायों की समझ विकसित करना तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और उपयुक्त प्रतिक्रिया देने की क्षमता को सुदृढ़ करना है। यह प्रतियोगिता कर्मचारियों के ज्ञान में वृद्धि के साथ-साथ अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी का भाव भी विकसित करेगी। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा, जिससे कर्मचारियों में भागीदारी और प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहन मिलेगा। प्रतियोगिता में बीएसपी के सभी गैर-कार्यपालक कर्मचारी (अग्निशमन सेवा एवं सुरक्षा इंजीनियरिंग विभाग को छोड़कर) भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता से संबंधित नियमावली एवं पंजीकरण फॉर्म बीएसपी के होम पेज पर उपलब्ध हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 3 नवंबर है। फायर सेफ्टी क्वेस्ट, कर्मचारियों को अपने कार्यस्थल पर सुरक्षित कार्य पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।
















Leave a Reply