छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को जलाकर मार डाला। दोनों के बीच 5 महीने से अफेयर था। जब लड़की को पता चला कि उसका बॉयफ्रेंड साइको किस्म का है तो उससे दूरी बनाने लगी। इसी बात से नाराज युवक ने लड़की को जला दिया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी मानसिक रोगी है। उसने इंस्टाग्राम पर 19 फर्जी अकाउंट बना रखे थे, जिन पर महिलाओं के कपड़े पहनकर तस्वीरें पोस्ट करता था। वह इंटरनेट पर अक्सर मर्डर-2 मूवी भी देखा करता था। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। जानिए क्या है पूरा मामला दरअसल, ग्राम चरोटी की रहने वाली तेजस्विनी पटेल (26 साल) और इसी गांव का सालिक राम पैकरा (25) बलौदाबाजार में साथ में रेजा-कुली का काम करते थे। दोनों के बीच 5 महीने से अफेयर चल रहा था। सालिक को लड़कियों के कपड़े पहनने का शौक था। वो लड़कियों के कपड़े पहनकर इंस्टाग्राम में अलग-अलग प्रोफाइल से आईडी बनाकर अपनी फोटो उसमें अपलोड करता था। वह अक्सर मोबाइल पर मर्डर 2 मूवी देखा करता था। जब ये बात तेजस्विनी को पता चली तो उसने सालिक से दूरी बना ली। उससे मिलना-जुलना और बातचीत करना कम कर दिया। सालिक राम को यह बात अच्छी नहीं लगी। चाकू से मारकर हत्या, फिर शव को जलाया 24 अक्टूबर की रात करीब डेढ़ बजे तेजस्विनी को गुड़ी चौक पर बुलाया और उस पर रिश्ता फिर से शुरू करने का दबाव बनाया। जब युवती ने इनकार किया, तो आरोपी ने गुस्से में आकर पहले तो चाकू और लकड़ी से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद, उसने शव को पास के पैरावट में ले जाकर जला दिया। अगले दिन सुबह लगभग 7:30 बजे, ग्रामीणों को ब्यारा में रखे पैरावट में जला हुआ शव दिखाई दिया, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। गांव में कैंप लगाकर शुरू की जांच पुलिस ने जानकारी दी कि शव के हाथ बंधे होने और जलने के निशान स्पष्ट रूप से हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस की टीम ने गांव में एक कैंप लगाकर जांच शुरू की। शव के पोस्टमॉर्टम में धारदार हथियार से किए गए हमले के निशान मिले। पुलिस की आसपास के लोगों से पूछताछ और मोबाइल के कॉल रिकॉर्ड के साथ चैट में मिले सबूत के आधार पर सालिक राम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुणे भागने की फिराक में था आरोपी पूछताछ में पता चला कि सालिक राम ने ही तेजस्विनी को मारा है। वारदात के बाद आरोपी अपने मामा घर चला गया था। वहां से वह पुणे भागने की फिराक में था, उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके घर से महिलाओं के कपड़े और तस्वीरें भी बरामद की हैं। आरोपी इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट से लड़कियों से चैटिंग करता था। पुलिस अन्य महिलाओं से संपर्क की भी जानकारी जुटा रही है। साइकोपैथ और क्रूर प्रवृत्ति का है आरोपी SP भावना गुप्ता ने बताया कि साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी सालिक राम पैकरा को पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है। ………………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड की चाकू से हत्या कर शव जलाया:साइको था आरोपी,महिलाओं के कपड़े पहनकर इंस्टाग्राम पर करता था पोस्ट,बना रखे थे 19 अकाउंट छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने युवती की हत्या के बाद उसके शव को पैरावट में जला दिया था। आरोपी भागने की फिराक में था, उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…
गर्लफ्रेंड को चाकू गोदकर मार-डाला, शव पैरावट में जलाया:लड़कियों के कपड़े पहनता था, मर्डर-2 मूवी देखता था; ब्रेकअप किया तो हत्या की

















Leave a Reply