हिड़मा की गार्ड ने गृहमंत्री विजय शर्मा को बांधी राखी:सरेंडर करने के बाद दंतेश्वरी फाइटर्स में है; मंत्री केदार-IG ने भी बंधवाया रक्षा सूत्र

जगदलपुर में नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी मेंबर और हार्डकोर इनामी नक्सली हिड़मा की सुरक्षा गार्ड समेत अन्य सरेंडर्ड नक्सलियों ने गृहमंत्री विजय शर्मा को राखी बांधी है। सरेंडर करने के बाद अब ये महिला नक्सली पुलिस में हैं और महिला DRG दंतेश्वरी फाइटर्स का हिस्सा हैं। विजय शर्मा के अलावा दंतेवाड़ा में मंत्री केदार कश्यप, बस्तर IG सुंदरराज पी, दंतेवाड़ा कलेक्टर कुणाल दुदावत ने भी आत्म समर्पित बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाया है। उनकी रक्षा का वचन दिया। इस दौरान सभी नेता और अधिकारियों ने बहनों को तोहफा दिया है। हिंसा का रास्ता छोड़ा दरअसल, महिला नक्सली सुंदरी, तुलसी समेत अन्य कई सालों से नक्सल संगठन में थीं। नक्सली कमांडर हिड़मा के सुरक्षा टीम में सक्रिय थीं। तुलसी PLGA बटालियन 1 में सक्रिय थी। तुलसी मेडिकल टीम प्रभारी थी। इन दोनों पर 8-8 रुपए का इनाम घोषित था। लेकिन कुछ साल पहले ही इन्होंने आत्म समर्पण कर दिया। अब दंतेश्वरी फाइटर्स में शामिल होकर नक्सलवाद के खात्मे के लिए लड़ाई लड़ रही हैं। ऑपरेशन पर भी निकलती हैं। कई नक्सलियों का एनकाउंटर किया है। विजय शर्मा ने सरेंडर की अपील की वहीं गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नक्सलवाद का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौट आई ये हमारी बहने हैं। मैंने, केदार कश्यप समेत अन्य अधिकारियों ने रक्षा बंधन के इस पवित्र दिन पर राखी बंधवाई। उन्होंने कहा कि जो भी बहने मुख्य धारा से भटक गईं हैं और वे वापस लौटना चाहती हैं तो पूरा समाज उन्हें अपना बहन मानकर उनके जीवनयापन के लिए पूरा प्रयास करेंगे। ……………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… नक्सलियों की डॉक्टर, हिड़मा की बॉडीगार्ड अब पुलिस में:बच्चे थे, जब नक्सली बने, जवानों को मारा, सरेंडर करके जेसीबी चलाना-सिलाई सीख रहे कोई डॉक्टर था, कोई गनमैन और कोई ट्रेनर। ये प्रोफेशनल्स नहीं, नक्सली थे। कम उम्र में ही संगठन से जुड़ गए। जवानों पर हमले किए। बड़ी जिम्मेदारियां संभालीं। फिर परेशान होकर जंगल और बंदूक दोनों छोड़ दिए। अब छत्तीसगढ़ के बीजापुर में स्किल सेंटर में सिलाई करना, जेसीबी चलाना, ट्रैक्टर रिपेयरिंग और राजमिस्त्री का काम सीख रहे हैं। कुछ तो पुलिस में भी हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *