पत्नी के प्राइवेट-पार्ट पर पति ने किया हमला…जिंदा जलकर मौत:रायपुर में दहेज के लिए कर रहा था प्रताड़ित, पेट्रोल छिड़ककर पहुंची थी थाने

छत्तीसगढ़ के रायपुर में पति के प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। महिला की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। मृतिका के बहन के शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। जिसमें जिक्र है कि पति ने दहेज के लिए पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर हमला भी किया था। वह पत्नी को अपने मायके से पैसे लाने के लिए तंग करता था। वह उसे भिखारी घर से खाली हाथ आईं है कहकर ताने भी मरता था। इससे तंग आकर महिला ने 10 सितंबर को थाने में खुद को आग के हवाले कर लिया था। घटना के बाद दिन बात यानी 14 सितंबर को उसकी DKS अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला का छाती और पेट का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया था। जिससे शरीर में इन्फेक्शन हो गया और महिला ने दम तोड़ दिया। इस मामले में आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में दहेज के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, महिला का नाम वर्षा गोस्वामी है, जो पुरानी बस्ती की रहने वाली थी। उसके पति का नाम शिवम गोस्वामी है। 5 साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों के 2 बच्चे भी हैं। शादी के बाद से ही पति-पत्नी में लड़ाई होती थी। पहले देखिए ये तस्वीरें… जानिए क्या है पूरा मामला? दरअसल, 10 सितंबर को पति ने विवाद के बाद वह काउंसलिंग के लिए महिला थाने पहुंची थी। दोपहर 12 से 12.30 बजे के बीच महिला बाहर बैठी थी, तभी उसने अचानक खुद को आग के हवाले कर दिया और थाने में घुस गई। इस दौरान थाने में मौजूद स्टाफ ने महिला को चीखते-चिल्लाते देखा तो तुरंत उसकी ओर दौड़े। स्टाफ ने पानी डालकर आग बुझाई। महिला के शरीर पर कुछ कपड़े आग में जल गए। वहीं, शरीर के कुछ हिस्से आग में झुलस गए। इसके बाद महिला को तुरंत डीकेएस अस्पताल ले जाया गया। जहां चार दिन बाद इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए महिला के परिजनों को सौंप दिया। बहन बोली- लव मैरिज के बाद से मारता-पीटता था पति अस्पताल में महिला की बहन ने बताया था कि साल 2020 में उसने रायपुर के ही शिवम गोस्वामी से लव मैरिज की थी। लव मैरिज के बाद बहन को बहुत समस्या हो रही थी। शिवम बाहर जुआ खेलता है, सट्टा खेलता है। घर आकर बहन से मारपीट करता था। उसने बताया कि शिवम कहता था कि, तेरी बहन को चाकू मार दूंगा, भाई को चाकू मार दूंगा। घर में आग लगा दूंगा। आधी-आधी रात को बहन को घर से बाहर निकाल देता था। कहता था कि, तुम लोग मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। ‘दिवाली के पहले बहन का सिर फोड़ दिया था’ पीड़िता की बहन ने बताया था कि साल 2020 में उसने बहन का सिर भी फोड़ दिया था। दिवाली के पहले पुरानी बस्ती थाने में शिकायत भी किए थे। कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि इस घटना के बाद पुरानी बस्ती थाने में आरोपी पति के खिलाफ FIR दर्ज किया है, लेकिन आरोपी पति अब तक फरार है। ………………………………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… रायपुर में थाने में महिला खुद को जिंदा जलाया…मौत:पेट्रोल छिड़ककर पहुंची थी पुलिस स्टेशन, पति से परेशान होकर लगाई आग, लव मैरिज की थी रायपुर में पति से परेशान होकर पत्नी ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली, जिससे छाती और पेट का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। शरीर में इन्फेक्शन हो गया। DKS अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की चौथे दिन मौत हो गई। घटना पुरानी बस्ती थाना इलाके की है। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *