बीजापुर जिले में नक्सलियों ने भाजपा नेता को गला घोंटकर मार डाला। घटना सोमवार (13 अक्टूबर) की रात की है। मृतक सत्यम पुनेम मुजालकांकेर का रहने वाला था। वह भाजपा का कार्यकर्ता भी था। मामला इलमिडी थाना क्षेत्र का है। नक्सलियों ने सत्यम पुनेम पर मुखबिरी का शक जताते हुए इस वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद माओवादियों ने घटनास्थल पर मुखबिरी का आरोप लिखे पर्चे भी छोड़े हैं। शव मिलने की सूचना पर इलमिडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बीजापुर में नक्सलियों ने BJP कार्यकर्ता को गला घोंटकर मारा:मुखबिरी के शक में वारदात; पर्चा में लिखा- हमारी जानकारी पुलिस को देता था

















Leave a Reply