कोरबा जिले के मोरगा चौकी क्षेत्र में मदनपुर गांव के 42 वर्षीय रामकुमार मरकाम की मोनासी नदी में डूबने से मौत हो गई। 15 अगस्त को दोपहर करीब 12:30 बजे रामकुमार मछली पकड़ने के लिए नाव से नदी में गए थे। नदी के बीच पहुंचने पर अचानक जल स्तर बढ़ गया। धीरे-धीरे नाव में पानी भरने लगा। नाव का संतुलन बिगड़ा और वह पलट गई। रामकुमार तैरकर बाहर नहीं निकल पाए और नदी में डूब गए। शव दो दिन बाद बरामद आसपास के लोगों ने यह देखा और स्थानीय लोगों को सूचना दी। परिजनों ने तुरंत मोरगा चौकी पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस टीम ने गोताखोरों की मदद से दो दिनों तक नदी में खोजबीन की। आखिरकार रामकुमार का शव बरामद कर लिया गया। मोरगा चौकी प्रभारी मंगतू राम ने बताया कि परिजनों का बयान दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है। मृतक के परिवार में पत्नी, बच्चे और माता-पिता हैं। घटना से परिवार टूट गया है।
कोरबा में मछुआरे की डूबकर मौत:मछली पकड़ने गया था युवक, मोनासी नदी में नाव पलटी, दो दिन बाद मिला शव

















Leave a Reply