लोन रिकवरी में मकान सील,महिला ने तहसील में पीया जहर:पति ने लिया था 50 लाख लोन, घर पर लगा ताला;बेटी बोली-कहीं नहीं हुई सुनवाई

फाइनेंस कंपनी ने 50 लाख होम लोन की रिकवरी के लिए मकान पर ताला लगाया तो महिला ने सदमे में आकर तहसील कार्यालय में जहर खा लिया। इस महिला को तुरंत तहसीलदार अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेकाहारा अस्पताल रेफर किया गया। महिला की बेटी ने बताया कि उनके पिता ने चोलामंडलम से 50 लाख रुपए का लोन लिया था। लोन की किस्त उनके पिता के खाते से जुड़ी थी। कंपनी ने लोन लेने वाले के बजाय महिला के नाम पर इंश्योरेंस कर दिया। 5 मई 2023 को पति की मौत के बाद फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी घर खाली करने की मांग कर रहे थे। कलेक्ट्रेट से लेकर महिला आयोग तक लगाई गुहार परेशान महिला ने कलेक्ट्रेट, महिला आयोग और तहसीलदार को आवेदन दिया। लेकिन कहीं भी उनकी सुनवाई नहीं हुई। डीआरटी में जाने पर 15-25 प्रतिशत राशि जमा करने की बात कही गई। महिला पहले से अस्पताल में भर्ती थी। आज छुट्टी मिलने के बाद घर खाली करने की बात सुनकर वह तहसील कार्यालय पहुंची और जहर खा लिया। घटना के बाद तहसीलदार, एसडीएम, नायब तहसीलदार और पटवारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल महिला का इलाज जारी है। तहसीलदार और फाइनेंस कंपनी ने घर में लगा दिया ताला महिला की बेटी ने यह भी बताया कि वह गुरुवार को घर पर अकेली थी। उसकी मां तीन दिन से अस्पताल में भर्ती थी। वो अस्थमा की पेशेंट हैं। आज तहसीलदार और फाइनेंस कंपनी वाले आए और मम्मी के अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद उनके द्वारा घर में कब्जा वारंट के कारण ताला लगा दिया गया। वहीं मां को जिला अस्पताल से निजी अस्पताल में रेफर किया गया। जहां से उसकी मां तहसील कार्यालय पहुंच गई। लेकिन वहां तहसीलदार नहीं थे, लेकिन तहसील कार्यालय में कुछ लोग उनकी मां से बदतमीजी से बात किए। जिसके कारण उन्होंने यह कदम उठाया है। रायपुर मेकाहारा अस्पाताल में भर्ती जिला अस्पताल के सिविल सर्जन ए के टोंडर ने बताया कि पूर्व में उनकी इलाज जिला अस्पताल में चल रही थी। जिला अस्पताल से आज जाने के बाद फिर वह शाम को जहर सेवन के बाद पहुंची स्थिति अभी ठीक है, जिनको रायपुर के मेकाहारा में अधिकार किया गया। वहीं इस मामले में तहसीलदार कुछ भी कहने से मना कर दिया। उन्होंने कहा, वो इस संबंध में कुछ भी कहने के लिए ऑथराइज्ड नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *