छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट के मंत्रीमंडल विस्तार की चर्चा प्रदेश की राजनीति में जोरों पर है। मंत्री बनने की रेस में लगे विधायक कैबिनेट में शामिल होने के लिए एप्रोच और लॉबी का सहारा ले रहे है। बीजेपी संगठन में चर्चा है, कि 10 अगस्त को लिस्ट जारी हो सकती है लेकिन कैबिनेट विस्तार में अभी थोड़ा समय है। मंत्री बनने का ख्वाब देख रहे विधायकों को कुछ दिन और इंतजार करना होगा। कैबिनेट का विस्तार अभी 14 अगस्त तक नहीं होगा। क्योंकि प्रदेश के राज्यपाल रामेन डेका विदेश प्रवास पर है। वे 14 अगस्त को प्रदेश वापस लौटेंगे और उसके बाद उनसे समय लेकर मंत्रीमंडल विस्तार की अंतिम तिथि जारी की जाएगी। मंत्री बनने की रेस में ये दिग्गज छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार को 1 साल 7 महीने से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन अब तक मंत्रिमंडल का पूर्ण गठन नहीं हुआ है। साय कैबिनेट के गठन के समय मुख्यमंत्री समेत कुल 12 मंत्री शामिल थे, जबकि परंपरागत रूप से प्रदेश में 13 मंत्री कैबिनेट में रहते हैं। यानी शुरुआत से ही एक पद खाली था। बाद में लोकसभा चुनाव के दौरान बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद मंत्रियों की संख्या घटकर 11 रह गई। इस तरह, वर्तमान में साय कैबिनेट में कुल दो मंत्री पद रिक्त हैं। इन रिक्त पदों के लिए 8 से ज्यादा विधायक लॉबिंग कर रहे है। लेकिन अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर, गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल में से तीन लोगों को कैबिनेट में शामिल करने की चर्चा है। यानि वर्तमान के एक मंत्री को कैबिनेट से बाहर करके नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। संसदीय सचिवों की नियुक्ति पर भी लग सकती है मुहर अगस्त महीने में ही बीजेपी संसदीय सचिव और रिक्त निगम मंडल के अध्यक्षों की भी नियुक्त कर सकती है। इस नियुक्ति में सीनियर और जूनियर का औसत देखने को मिलेगा। बता दें कि संसदीय सचिव नियुक्त करने की परंपरा भाजपा शासनकाल में डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्री रहते शुरू हुई थी। उस समय कांग्रेस ने इसका कड़ा विरोध किया था और इसे ‘मिनी कैबिनेट’ बताते हुए असंवैधानिक करार दिया था। लेकिन सत्ता में आने के बाद भूपेश बघेल सरकार ने भी इस परंपरा को बनाए रखा और 13 विधायकों को संसदीय सचिव बनाया। अब विष्णुदेव साय की भाजपा सरकार भी इन पदों को भरने की तैयारी में है। मानसून सत्र से पहले पूर्व CM ने उठाई थी संसदीय कार्य मंत्री की मांग छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र से ठीक पहले मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई थी। 7 जुलाई 2025 को रायपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आमने-सामने आए थे। मीडिया से बातचीत में बघेल ने बताया था कि उनकी सीएम साय से अनौपचारिक चर्चा हुई, जिसमें उन्होंने संसदीय कार्य मंत्री नियुक्त करने का सुझाव दिया। बघेल का कहना था कि विधानसभा की कार्यवाही को सुचारू और व्यवस्थित तरीके से चलाने के लिए संसदीय कार्य मंत्री की मौजूदगी जरूरी है। ……………………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… भाजपा में मूणत को मिल सकती है नई जिम्मेदारी: अभिषेक-नवीन समेत 4 नेता महामंत्री पद की रेस में;हेमंत या अनुराग बन सकते हैं मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़ में जल्द ही बीजेपी संगठन का विस्तार हो जाएगा। लंबे समय से रुकी नियुक्तियों का आदेश 10 अगस्त को संभावित माना जा रहा है। जानकारी ये भी है कि नए आदेश में BJP कुछ पदों को कम कर सकती है। अभी प्रदेश संगठन महामंत्री के 4 पद हैं, इसमें एक पद कम किया जा सकता है। आने वाले दिनों में ये 3 हो जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर…
साय कैबिनेट के विस्तार में अभी इंतजार:राज्यपाल विदेश प्रवास पर, 14 अगस्त को आएंगे वापस; दावेदारों को करना होगा सब्र

















Leave a Reply