जागेश्वर अध्यक्ष व दीपचंद उपाध्यक्ष बने

देवरीबंगला| ग्रामीण साहू समाज संबलपुर का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। अध्यक्ष जागेश्वर साहू, उपाध्यक्ष दीपचंद साहू, महिला उपाध्यक्ष सावित्री बाई, संगठन सचिव महेंद साहू, महिला प्रतिनिधि महेश्वरी साहू और सचिव टीकाराम साहू को चुने गए। नव नियुक्त ग्रामीण पदाधिकारियों को तहसील साहू समाज के अध्यक्ष नरेंद्र हिरवानी व परिक्षेत्रीय अध्यक्ष ढाल सिंह हिरवानी ने संगठन को मजबूत कर समाज हित में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *