छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक्सिस बैंक के मैनेजर और कैशियर ने मिलकर कोरबा नगर निगम के 79 लाख 42 हजार रुपए का गबन किया है। निगम के अधिकारियों ने 91 लाख जमा करने के लिए दिए थे, लेकिन खाते में सिर्फ 12 लाख 25 हजार 768 रुपए ही जमा हुए। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक हेराफेरी करने वाले बैंक मैनेजर का नाम आशीर्वाद प्रियांशु (29) है, जबकि साथ देने वाले कैशियर का नाम अरुण मिश्रा (42) है। दोनों कोरबा जिले के टीपी नगर ब्रांच में पदस्थ थे। दोनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, जुलाई 2025 में कोरबा नगर निगम के राजस्व वसूली अधिकारी प्रदीप कुमार ने सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि नगर निगम के कर्मचारी राजस्व वसूली की रकम एक्सिस बैंक में जमा करते थे। अलग-अलग किश्तों में करीब 91 लाख 68 हजार 42 रुपए जमा किए गए थे। उन्होंने बताया कि आशीर्वाद प्रियांशु और अरुण मिश्रा ने पैसे ले लिए, लेकिन निगम के खाते में सिर्फ 12 लाख 25 हजार 768 रुपए जमा हुए। दोनों ने मिलकर 79 लाख 42 हजार रुपए का गबन कर लिया। डेटा चेकिंग के दौरान मामले का खुलासा हुआ। पता चला कि कैश मैनेजमेंट सर्विसेज (सीएमएस) के जरिए गबन किया गया है। मैनेजर और कैशियर ने मिलकर गबन किया पैसा कोरबा CSP भूषण एक्का ने बताया कि राजस्व वसूली अधिकारी प्रदीप कुमार शिकायत पर FIR दर्ज की गई। शिकायत पर जांच की गई। जांच में पता चला कि दोनों आरोपियों ने मिलकर पैसे को गायब कर दिया था। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इस दौरान आशीर्वाद प्रियांशु और अरुण मिश्रा ने जुर्म स्वीकार कर लिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने हेराफेरी करने वाले बैंक मैनेजर आशीर्वाद प्रियांशु और कैशियर अरुण मिश्रा को जेल भेज दिया है। इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… एक्सिस बैंक पर 80 लाख गबन का आरोप:कोरबा में निगम ने 1 साल तक पैसे भेजे लेकिन जमा नहीं हुए; प्रबंधन पर FIR दर्ज कोरबा नगर निगम के खाते से 79.42 लाख रुपए गायब होने का मामला सामने आया है। सीएमएस कंपनी डेली कलेक्शन की राशि एक्सिस बैंक को भेज रही थी। लेकिन 2023 जनवरी से 2024 जनवरी तक पैसा जमा ही नही हुआ। पढ़ें पूरी खबर…
मैनेजर-कैशियर ने नगर निगम के हड़पे 80 लाख:एक्सिस-बैंक के कर्मचारियों ने नहीं किया जमा, पैसे अपने पास ही रख लिए, डेटा चेकिंग में पकड़ाए

















Leave a Reply