मां के साथ अवैध-संबंध का शक…अधेड़ को मार डाला:बिलासपुर में 2 साल पहले रॉड से हमला,पत्थर से कुचला सिर, रेलवे ट्रैक पर फेंका शव

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मां के साथ अवैध संबंध के शक में बेटे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अधेड़ पर पहले रॉड से हमला किया, फिर पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। जिससे यह हादसा लगे। अब दो साल बाद इस ब्लाइंड मर्डर केस में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। विनोद दास (मृतक) महिला से मिलने आया था। जिसे उसके बेटे कृष्णा और उसके दोस्त मनोज ने देख लिया। दोनों ने मिलकर विनोद को पीटा और लालखदान ले गए। जहां हत्या कर दी। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है। जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, साल 2023 में दोमुहानी गांव के लोगों ने रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा देखा। पहले उन्हें लगा कि ट्रेन के सामने कूदकर उसने आत्महत्या की होगी। या फिर ट्रेन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ होगा। लेकिन पता चला कि, जिस ट्रैक पर लाश पड़ी है। उसमें ट्रेन का तो आना-जाना भी शुरू नहीं हुआ है। क्योंकि ट्रैक अभी पूरी तरह से बना नहीं है। लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। अधेड़ पीले रंग का टी शर्ट और ब्लैक कलर का पेंट पहना हुआ था। युवक की हत्या कर सबूत मिटाने फेंकी लाश तात्कालीन थाना प्रभारी कमला पुसाम मामले की जांच के लिए अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची थी। इस दौरान लोगों से पूछताछ के बाद पता चला कि, यह हादसा या आत्महत्या नहीं है। बल्कि, उसे मारकर यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस ने शव की जांच की, तब पता चला कि उसके सिर समेत कई हिस्सों में गंभीर चोंट के निशान थे। वहीं, पैर पर रस्सी भी लिपटी हुई थी। शव की पहचान होने के बाद आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई पुलिस इसके बाद सीएसपी अक्षय साबद्रा, थाना प्रभारी अभय सिंह और टीम ने जांच को आगे बढ़ाया। तब मृतक की पहचान हेमू नगर के आवासपारा निवासी विनोद दास (45) में हुई। इस दौरान उन्होंने कई अहम साक्ष्य जुटाए। जांच में पता चला कि उसका इमलीपारा की रहने वाली महिला से संबंध था। इसी आधार पर पुलिस जांच कर संदेहियों की जानकारी जुटाकर पूछताछ कर रही थी। वारदात के दिन हेमूनगर में देखा गया था पुलिस की जांच में यह भी पता चला कि, वारदात के दिन विनोद को हेमूनगर में देखा गया था। इसी आधार पर पुलिस ने महिला से पूछताछ की। शुरुआत में महिला गोलमोल जवाब देती रही। लेकिन, पुलिस की सख्ती के बाद वो टूट गई। फिर घटना की सच्चाई बयां कर दी। महिला बोली- साथ देखकर पिटते ले गया बेटा पूछताछ में महिला ने बताया कि, विनोद दास उससे मिलने आया था। जिसे लालखदान के परियापारा में रहने वाले उसके बेटे कृष्णा पासी (24) अपने दोस्त मनोज पाल उर्फ धन्ना (21) के साथ उसके घर हेमूनगर में दोनों को साथ देख लिया। जिस पर कृष्णा और उसके दोस्त मनोज मिलकर विनोद को पिटते हुए लालखदान ले गए। आरोपी बेटा बोला- मां के साथ अवैध संबंध का शक, इसलिए मार डाला इधर, दोनों युवकों का नाम सामने आते ही पुलिस की टीम ने उनकी तलाश शुरू कर दी। उन्हें पकड़कर सख्ती से पूछताछ की गई। कृष्णा पासी ने बताया कि, मां के साथ घर में विनोद को अकेले देखकर अवैध संबंध का शक हुआ। जिस पर उसने विनोद की जमकर पिटाई की। फिर उसे मनोज के साथ बाइक पर बैठाकर लालखदान ले गया, जहां हाथ-मुक्का और लोहे के राड से बेहोश होते तक मारा। फिर रात में दोनों ने अपने दोस्त मोहन के साथ गमछा से हाथ को बांधकर बाइक पर दोमुहानी ले गए, जहां रेलवे ट्रैक पर उसे छोड़ दिया। इस दौरान विनोद के होश में आने पर पत्थर से उसका सिर कुचलकर तीनों भाग निकले। दोनों युवकों के अपराध कबूल करने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एक आरोपी मोहन फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *