छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार में मुख्यमंत्री समेत अब 14 मंत्री हो गए हैं। बुधवार को राजभवन में दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब और अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने मंत्री पद की शपथ ली। नए चेहरों से OBC, SC और वैश्य समाज के वोटर्स को साधा गया है। साय मंत्रिमंडल में विस्तार को लेकर पॉलिटिकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि बीजेपी ने पुराने दिग्गजों को दरकिनार कर नई पीढ़ी को मौका दिया है। भाजपा 2028 विधानसभा चुनाव को ध्यान में मास्टर प्लानिंग की है। मंत्रिमंडल में लाए गए नए चेहरों से आगामी चुनावों में बीजेपी को फायदा मिलेगा। वहीं सीनियर लीडर्स की बात करें तो पुन्नूलाल मोहिले 6 बार के विधायक, अमर अग्रवाल 5 बार, अजय चंद्राकर 5 बार, राजेश मूणत 4 बार, विक्रम उसेंडी 4 बार, धरमलाल कौशिक 4 बार और लता उसेंडी 3 बार की विधायक समेत कई दिग्गजों को किनारा किया गया। इनमें से कई नेताओं ने कुर्सी के लिए दिल्ली तक एड़ी चोटी एक की, फिर भी मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली। इस रिपोर्ट में पढ़िए क्यों बनाए गए मंत्री, क्यों दिग्गजों को नहीं मिली जगह समेत सभी सवालों के जवाब… अब पढ़िए 3 नए मंत्री बनाने की वजह गजेंद्र यादव के मंत्री बनने के पीछे का समीकरण, OBC और बिहार कनेक्शन भाजपा ने दुर्ग शहर से विधायक गजेंद्र यादव को मंत्री बनाया है। उनकी पृष्ठभूमि संघ से जुड़ी है। वे प्रांत संघचालक बिसराराम यादव के बेटे हैं। मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद अब छत्तीसगढ़ में यादव समाज को प्रतिनिधित्व देकर भाजपा सीधे बिहार पर नजर गड़ाए है। बिहार की 2023 जातिगत गणना में यादवों की आबादी 14.26 प्रतिशत दर्ज की गई थी, इसलिए भाजपा चाहती है कि राष्ट्रीय स्तर पर यह संदेश जाए कि पार्टी यादव समाज को सत्ता में भागीदारी दे रही है। यही वजह है कि गजेंद्र यादव को साय मंत्रिमंडल में जोड़ा गया। MLA खुशवंत साहेब के मंत्री बनाने का कहानी, SC वोट बैंक को साधने की कोशिश आरंग से विधायक गुरु खुशवंत साहेब सतनामी समाज के प्रभावशाली चेहरा हैं। संत गुरु बालदास के उत्तराधिकारी होने के नाते उनका सीधा प्रभाव वोट बैंक पर पड़ता है। 2013 में बालदास के समर्थन से भाजपा को फायदा हुआ था, जबकि 2018 में कांग्रेस का समर्थन करने से भाजपा को नुकसान उठाना पड़ा। अब खुशवंत को मंत्री बनाकर भाजपा एससी समाज को मजबूती से साधना चाहती है। यही वजह है कि सतनामी समाज से आने वाले खुशवंत साहेब को साय कैबिनेट में लाया गया, ताकि मिशन 2028 में बीजेपी को नुकसान उठाना न पड़े। अब जानिए राजेश अग्रवाल को क्यों बनाया गया मंत्री ? अंबिकापुर से विधायक राजेश अग्रवाल कांग्रेस के दिग्गज टीएस. सिंहदेव को हराकर सुर्खियों में आए। वे वैश्य समाज से आते हैं। रायपुर सांसद बनने के बाद बृजमोहन अग्रवाल के मंत्री पद से हटने से इस वर्ग का प्रतिनिधित्व खत्म हो गया था। अब राजेश को मंत्री बनाकर भाजपा ने यह संदेश दिया है कि व्यापारी समाज को सत्ता में अहमियत मिलेगी। MLA राजेश अग्रवाल के अलावा, वैश्य समाज से MLA अमर अग्रवाल, MLA राजेश मूणत भी आते हैं, लेकिन भाजपा ने पहली बार विधायक बने राजेश अग्रवाल को मंत्री बनाकर पीढ़ी बदलने का मैसेज दिया है। ……………………………. 1. साय-मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा, लखनलाल आबकारी मंत्री बने: गजेंद्र शिक्षा, पर्यटन-संस्कृति राजेश, रोजगार खुशवंत संभालेंगे छत्तीसगढ़ में साय मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद मंत्रियों में विभाग का बंटवारा कर दिया गया है। लखनलाल देवांगन को आबकारी मंत्री बनाया गया है। इससे पहले यह विभाग सीएम साय के पास था। वहीं तीन नए मंत्रियों में गजेंद्र यादव को स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य विभाग दिया गया है। राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग संभालेंगे। वहीं खुशवंत साहेब को कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास सौंपा गया है। पढ़ें पूरी खबर… 2. बैज बोले- अडाणी-RSS और सौदेबाजी से तीनों मंत्री बने: कहा-CM की पसंद का कोई नहीं, भूपेश बोले-14 मंत्री बनाना असंवैधानिक, केंद्र से अनुमति कब मिली छत्तीसगढ़ में बुधवार को साय कैबिनेट में 3 विधायक राजेश अग्रवाल, खुशवंत साहेब और गजेंद्र यादव ने मंत्री पद की शपथ ली है। इसे लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज कहा कि मुख्यमंत्री की पसंद को दरकिनार किया गया। तीनों मंत्रियों की नियुक्ति बाहरी दबाव और सौदेबाजी से हुई है। दीपक बैज ने कहा कि, एक अडाणी की पसंद से, दूसरा संघ के दबाव में और तीसरा विधानसभा चुनाव के समय हुई सौदेबाजी के कारण मंत्री बने हैं। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री की पसंद का कोई भी मंत्री नहीं बना है। पढ़ें पूरी खबर…
गजेंद्र-खुशवंत-राजेश की ताजपोशी के पीछे मिशन-2028:बीजेपी ने OBC-SC और वैश्य समाज के वोटर्स को साधा, जानिए दिग्गजों को क्यों नहीं मिली कुर्सी?


















Leave a Reply