एनएचएम कर्मियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी:जशपुर में संविदा प्रथा का पुतला दहन, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

जशपुर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल पांचवें दिन भी जारी है। शुक्रवार को कर्मचारियों ने रणजीता स्टेडियम चौक पर संविदा प्रथा का पुतला दहन किया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। एनएचएम संघ के पदाधिकारी वेद प्रकाश मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री जशपुर जिले से हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री संविदा कर्मियों की पीड़ा को समझेंगे। पुतला दहन के जरिए उन्होंने संदेश दिया कि यह व्यवस्था अब स्वीकार नहीं है। मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन संघ के पदाधिकारी कमलेश नायक ने कहा कि भाजपा नेताओं ने विपक्ष में रहते हुए संविदा प्रथा को कुप्रथा बताया था। डबल इंजन की सरकार बनने पर इसे खत्म करने का वादा किया था। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से असुरक्षा और भेदभाव झेल रहे हैं। उन्हें नियमित कर्मचारियों जैसी सुविधाएं नहीं मिलतीं। बीमारी या अन्य जरूरत पड़ने पर अवैतनिक अवकाश लेना पड़ता है। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उन्हें नियमित नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *