छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी को मार डाला। आरोपी पत्नी के कैरेक्टर पर शक करता था। बुधवार सुबह दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ। गुस्साए पति ने पास में रखी कुल्हाड़ी से पत्नी के सिर पर वार कर दिया। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक चैतराम धनवार (45) पत्नी बंधन बाई धनवार (43) और बच्चों के साथ अपने ससुराल बरपाली में ही रहता था। कैरेक्टर पर शक को लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान वह मुस्कुराता हुआ दिखा। पहले देखिए ये तस्वीरें… खाना बनाने के दौरान हुआ विवाद दरअसल, चैतराम धनवार मूल रूप से पाली सपोलवा का रहने वाला है। जो कि पेशे से मजदूर है। वह बरपाली गांव में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। उसकी बड़ी बेटी की शादी भी बरपाली में हुई है। बुधवार सुबह जब बंधन बाई खाना खा रही थी। तभी चैतराम आया और विवाद करने लगा। महिला की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसी इसके बाद गुस्साए पति ने पास रखी कुल्हाड़ी से पत्नी के सिर पर हमला कर दिया। पत्नी की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने उसे खून से लथपथ पाया। पड़ोसियों ने फौरन इसकी सूचना कोटवार को दी और उसने पुलिस को सूचित किया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया। महिला की लाश पीएम के लिए भिजवाया महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि दोनों में अक्सर विवाद होता था। आज भी दंपती में विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने पत्नी की हत्या कर दी। वहीं एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है। ………………………………………….. क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को मार-डाला:2 बच्चों की मां को मैकेनिक से हुआ प्यार; शराब पिलाई, फिर तकिए से मुंह दबाकर हत्या छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में 2 बच्चों की मां ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को मार डाला। पत्नी का गांव के मैकेनिक युवक से अफेयर था। पति ने दोनों को पहले भी घर पर रंगे हाथों पकड़ा था। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। इसलिए पति को रास्ते से हटाकर पत्नी प्रेमी संग घर बसाना चाहती थी। पढ़ें पूरी खबर…
अफेयर के शक में पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला:लहूलुहान मिली लाश, परिवार संग ससुराल में ही रहता था; पुलिस के सामने मुस्कुराता रहा

















Leave a Reply