छ्त्तीसगढ़ के जगदलपुर में जीएसटी सुधार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभिनंदन एवं समर्थन में नगर निगम में विशेष सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा के सभी 32 पार्षद मौजूद थे, हालांकि, एक भी कांग्रसी पार्षद नहीं पहुंचा। वहीं अब भाजपा ने कांग्रेस पर राष्ट्रहित के हर मुद्दे में विरोध करने का आरोप लगाया है। जगदलपुर महापौर संजय पांडेय ने कहा कि इस विशेष सम्मेलन में एक ऐसे प्रधानमंत्री का अभिनंदन करने एकत्रित हुए हैं जिन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी है। प्रधानमंत्री ने सरल कर प्रणाली -सरल भारत के दृष्टिकोण से वस्तु एवं सेवा कर जैसे ऐतिहासिक सुधार को साकार किया है। यह सुधार केवल कर व्यवस्था का परिवर्तन नहीं बल्कि एक भारत- एक कर- एक बाजार की अवधारणा को जीवन में उतारने का निर्णय है। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री ने जटिल करो की उलझनों को समाप्त किया। करदाताओं की पारदर्शिता और विश्वास को मजबूत किया है। इन सुधारों को कृषि, व्यापार, महिलाओं, युवाओं और मध्यम वर्ग जैसे क्षेत्रों को लाभ पहुंचाने भारत की आर्थिक नींव को मजबूत करने और नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया। महापौर ने कहा 60 साल तक वित्तीय स्कूल लूटने वाली कांग्रेस ,राष्ट्रहित के हर मुद्दे पर हमेशा विरोध किया है।
GST सुधार पर PM मोदी का अभिनंदन:नहीं पहुंचे एक भी कांग्रेसी पार्षद, मेयर बोले- देश हित के कामों का ये हमेशा विरोध करते हैं

















Leave a Reply