बीजापुर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़:2 नक्सली ढेर, शव समेत हथियार बरामद; अब भी गोलीबारी जारी

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में जवानों ने 2 माओवादियों को मार गिराया है। दोनों के शव समेत 303 रायफल हथियार और बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गया हैं। अब भी गोलीबारी जारी है। बीजापुर के SP ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। बताया जा रहा है बीजापुर जिले के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। आज सुबह से ही रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है। बता दें कि 1 दिन पहले गरियाबंद जिले में 10 नक्सली मारे गए है। 1 दिन पहले मारे गए 10 नक्सली वहीं, एक दिन पहले गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 1 करोड़ के इनामी मोडेम बालकृष्ण समेत 10 नक्सली मारे गए। एसपी निखिल राखेचा ने इसकी पुष्टि की है। मैनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ी इलाके मटाल में ये मुठभेड़ हुई। रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगल में सुरक्षाकर्मी नक्सल विरोधी अभियान पर थे, तभी उनका सामना नक्सलियों से हो गया और दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि एसटीएफ, कोबरा (सीआरपीएफ की कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन) और राज्य पुलिस के जवान इस अभियान में शामिल थे। जंगल में नक्सलियों के शव पड़े हुए हैं। आईईडी लगे होने का भी खतरा है। रात में सर्च ऑपरेशन नहीं किया जा सकता। फिलहाल, मुठभेड़ रुक गई है। ओडिशा स्टेट कमेटी का सचिव था बालकृष्ण गरियाबंद पुलिस ने गुरुवार (11 सितंबर) को मैनपुर के कुल्हाड़ी घाट से लगे पहाड़ी इलाके मटाल में संयुक्त ऑपरेशन चलाया। सुबह से रुक-रुककर कई घंटे तक मुठभेड़ चली। एनकाउंटर में सेंट्रल कमेटी सदस्य मनोज उर्फ बालन्ना उर्फ मोडेम बालकृष्ण अपने 9 साथियों के साथ मारा गया। बालकृष्ण के पास ओडिशा राज्य कमेटी के सचिव की भी जिम्मेदारी थी। …………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… 1 करोड़ के इनामी समेत 10 नक्सली ढेर: शुगर पेशेंट था बालकृष्ण,लाठी के सहारे चलता था,सरेंडर्ड गार्ड ने खोले राज, 15 दिन बाद एनकाउंटर छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 1 करोड़ के इनामी मोडेम बालकृष्ण समेत 10 नक्सली मारे गए। एसपी निखिल राखेचा ने इसकी पुष्टि की है। मैनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ी इलाके मटाल में ये मुठभेड़ हुई है। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *