रायगढ़ हत्याकांड…वो जिंदा बचा तो हमें नहीं छोड़ेगा:हत्यारे नहीं जानते थे जिसे मार रहे वो पूर्व विधायक का भाई है,VIDEO में सुनाई पूरी कहानी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कांग्रेस के पूर्व विधायक चक्रधर सिंह सिदार के भाई जयपाल सिंह सिदार की सुपारी देकर हत्या कर दी गई। सुपारी किलिंग के इस मामले में 3 आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था। इसमें से दो आरोपी कॉलेज छात्र थे और वे नहीं जानते थे कि जिसे उन्होंने मारा है, वह पूर्व विधायक का भाई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे खुद घटना के बारे में बता रहे हैं। वीडियो में कॉलेज छात्र मदन गोपाल ने बताया कि हत्या हो चुकी है। शुभम ने जयपाल सिंह सिदार के गले में गमछा डाला था। मदन गोपाल सामने बैठा था और उसने जयपाल का हाथ पकड़ लिया। सुपारी किलर ने कहा- जयपाल बच जाता तो हमें जिंदा नहीं छोड़ता तब शुभम गुप्ता ने कहा कि अगर उसने जयपाल का हाथ नहीं पकड़ा होता और जिंदा बच जाता, तो वो हम लोगों को छोड़ता नहीं। मदन ने कहा कि उसे यह पता नहीं था कि जयपाल पूर्व विधायक का भाई है। कमलेश यादव ने भी बताया कि उसे भी इसकी जानकारी नहीं थी। एक दिन पहले शुभम उनके गांव आया था और सुबह उसने कहा कि काम से जाना है। इसके बाद शुभम ने ग्राम सचिव को फोनकर बुलाया। इसके बाद रास्ते में शुभम ने बताया कि उसे मारना है। कमलेश ने मना भी किया, लेकिन सभी मिलकर जयपाल सिंह की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी अपने-अपने घर चले गए थे। गांजा बेचने की प्लानिंग थी
एक बात यह भी सामने आई है कि हत्या के बाद कार से गांजा बेचकर रुपए कमाने की प्लानिंग थी। वीडियो में शुभम ने इस बात का जिक्र किया कि गांजे तस्करी का प्लान था और उन्हें कार की जरूरत थी। हालांकि, आरोपी के पास से कोई गांजा बरामद नहीं हुआ है और इस बात की कोई पुष्टि भी नहीं हुई है। 2022 में शिव साहू ने की थी हत्या
शिव साहू यह वही है जिसने पूर्व विधायक के भाई जयपाल सिंह सिदार को मारने के लिए सुपारी दी थी। यह खुद हत्या के मामले में जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। इसने साल 2022 के अप्रैल माह में सरिया थाना क्षेत्र के देवगांव के रहने वाले 45 साल के युवक की हत्या की थी। शिव साहू का मृतक की पत्नी के साथ अफेयर था और इसी मामले को लेकर उसने हत्या को अंजाम दिया था। जानिए क्या था मामला बता दें कि ग्राम सचिव जयपाल 7 जुलाई से लापता था। पहले तो उसे लापता मानकर पुलिस तलाश में जुटी रही, लेकिन 23 दिन बाद सिसरिंगा घाटी के जंगल में ग्राम सचिव का शव सड़ी-गली हालत में बरामद हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि अवैध संबंध के शक में सुपारी देकर पूर्व विधायक के भाई की हत्या की गई है। मर्डर केस में जेल में बंद आरोपी को ग्राम सचिव जयपाल पर पत्नी से अवैध संबंध का शक था। उसने जयपाल की हत्या के लिए एक लाख रुपए की सुपारी दी, जिसमें 10 हजार रुपए एडवांस में दिए गए थे। पुलिस ने जांच के दौरान हत्या को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हत्या की साजिश रचने वाला शिव साहू पहले से ही जेल में बंद है। ………………………………………. इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें पत्नी से अफेयर का शक…पूर्व विधायक के भाई की हत्या:कैदी ने 1 लाख की सुपारी दी, कार में गला घोंटा, जंगल में फेंकी लाश छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कांग्रेस के पूर्व विधायक चक्रधर सिंह सिदार के भाई जयपाल सिंह सिदार की सुपारी देकर हत्या कर दी गई है। मर्डर केस में जेल में बंद आरोपी को ग्राम सचिव जयपाल पर पत्नी से अवैध संबंध का शक था। उसने जयपाल की हत्या के लिए एक लाख रुपए की सुपारी दी, जिसमें 10 हजार रुपए एडवांस में दिए गए थे। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *