राजनांदगांव जिला भाजपा कार्यकारिणी घोषित:लंबे इंतजार के बाद, अनुभव-युवा जोश का संतुलन

राजनांदगांव में बहुप्रतीक्षित जिला भाजपा कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने रविवार देर रात नई कार्यकारिणी जारी की। यह घोषणा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से हुई है। नवगठित कार्यकारिणी में समाज के सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है। इसमें अनुभव, युवा जोश और सामाजिक संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है। पार्टी का मानना है कि यह नई कार्यकारिणी संगठन को सशक्त करेगी और भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएगी। कार्यकारिणी में रोहित चंद्राकर, जागृति यदु, देव कुमारी साहू, किरण बारले, तरुण लहरवानी और जगजीत सिंह भाटिया को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। सौरभ कोठारी और डिकेश साहू जिला महामंत्री होंगे। जैसल लाल बंटी, ऋषि देव चौधरी, जैन कुमार मेश्राम, बोधन साहू, मीना पुजेरी और प्रीति ताम्रकार को जिला मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। भावेश बैद कोषाध्यक्ष और आकाश चोपड़ा सह कोषाध्यक्ष होंगे। अमर लालवानी को जिला मीडिया प्रभारी, रवि सिन्हा और रघु शर्मा को सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। कैलाश शर्मा और राम कुमार गुप्ता प्रवक्ता होंगे। अतुल रायजादा कार्यालय मंत्री, मुकेश ध्रुव सह कार्यालय मंत्री, त्रिगुण टांक कार्यालय प्रभारी और अरुण शुक्ला कार्यालय सह प्रभारी बनाए गए हैं। मनीष गोलछा आईटी सेल संयोजक, सूर्यकांत शर्मा सहसंयोजक, ईशान शर्मा सोशल मीडिया संयोजक और मुकेश शर्मा व देवेंद्र यदु सहसंयोजक होंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। नई कार्यकारिणी की टीम संगठन को मजबूत करते हुए पार्टी की योजनाओं और विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएगी। प्रदेश नेतृत्व ने भी नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया है कि यह टीम राजनांदगांव जिले में भाजपा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *