बंदी के परिवार से 8 लाख की वसूली,मुख्य आरोपी गिरफ्तार:दुर्ग जेल से कैदी ने दी थी हत्या की धमकी, तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के केन्द्रीय जेल दुर्ग में विचाराधीन बंदी को जान से मारने की धमकी देकर परिवार से अवैध वसूली करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रवि विठ्ठल को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला करीब 10 महीने पुराना है, जिसमें पहले ही तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। कैदियों ने रची साजिश, मोबाइल से दी धमकी पूरा मामला 4 अक्टूबर 2024 को तब सामने आया जब पीड़ित ने सुपेला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि उसका भाई पिछले दो वर्षों से दुर्ग जेल में बंद है। वहीं, उसी जेल में हत्या के आरोप में सजा काट रहा कैदी रवि विठ्ठल, अपने साथियों विशाल सोनी उर्फ उड़िया, परबदीप सिंह और गुरमीत कौर की मदद से पीड़ित को मोबाइल पर धमकियां दे रहा था। धमकी दी गई कि अगर पैसे नहीं दिए गए, तो जेल में बंद उसके भाई को जान से मार दिया जाएगा। 8 लाख की अवैध वसूली, सोने की चेन भी मंगवाई धमकी के चलते पीड़ित ने रवि विठ्ठल को कुल 7.95 लाख रुपए दिए, जिसमें से 5 लाख रुपए नकद और 2.95 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए। इसके अलावा 11 जुलाई 2023 को आरोपी की बेटी के जन्मदिन पर एक सोने की चेन और लॉकेट (मूल्य 22,800 रुपए) भी जबरन मंगवाए गए। 19 जुलाई 2023 को दुर्ग कोर्ट परिसर में भी धमकी देकर आरोपी को 5 लाख रुपए कैश दिए गए, जिसे आरोपी की मां गुरमीत कौर और भाई परबदीप ने लिया। पहले हो चुकी है तीन की गिरफ्तारी इस मामले में पुलिस पहले ही महेश्वरी बघेल, गुरमीत कौर और विशाल सोनी को गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी रवि विठ्ठल को 21 जुलाई 2025 को प्रोडक्शन वारंट के जरिए पेश कर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर राजनांदगांव जेल वापस भेजा गया। अभी जांच जारी, जेल से चल रहे अपराधों पर सख्ती दुर्ग एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है। जेल के भीतर से अपराध संचालित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *