छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक आज होने जा रही है। मंत्रालय परिसर में सुबह 11 बजे से आयोजित बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे। सभी मंत्रियों को समय पर मंत्रालय पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में प्रदेश में खाद की उपलब्धता समेत कई अहम विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। वहीं, राज्य के 25वें स्थापना वर्ष को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। राज्य का रजत जयंती वर्ष 15 अगस्त 2025 से 6 फरवरी 2026 तक दो चरणों में मनाया जाएगा। सभी विभागों को इस दौरान आयोजन करने के निर्देश दिए जाएंगे। आयोजन के लिए विशेष बजट स्वीकृति और विभागीय प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है। 2 चरणों में होगा आयोजन स्थापना वर्ष का कार्यक्रम दो चरणों में होगा। पहले चरण के कार्यक्रम 15 अगस्त से 31 अक्टूबर 2025 तक चलेंगे, जबकि दूसरा चरण 1 नवंबर 2025 से 6 फरवरी 2026 तक आयोजित होगा। इस पूरे आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए कैबिनेट बैठक में विस्तार से चर्चा की जाएगी। खाद मुद्दे पर स्थिति होगी स्पष्ट वहीं, कैबिनेट की इस बैठक में खरीफ सीजन में खाद की उपलब्धता को लेकर भी चर्चा संभावित है। हाल ही में विपक्ष ने विधानसभा के मॉनसून सत्र में खाद और बीज की कमी को लेकर राज्य सरकार को घेरा था। अब सरकार इस मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट कर सकती है। खाद वितरण व्यवस्था की समीक्षा और भविष्य की रणनीति तय करने पर भी मंत्रिपरिषद विचार करेगी। इसके साथ ही अन्य विभागीय प्रस्ताव, योजनाओं की प्रगति और रजत जयंती वर्ष के लिए जनसंपर्क अभियान में चर्चा होगी और उससे जुड़े निर्णय लिए ज सकते है।
साय कैबिनेट की बैठक आज:बजट-घोषणाओं, खाद और श्रमिकों के मुद्दे पर होगी चर्चा, CM ले सकते हैं कई अहम फैसले

















Leave a Reply