सोनी सोढ़ी बोलीं-कभी खत्म नहीं होगा नक्सलवाद:कहा-भूपति-रूपेश ने सरेंडर से पहले आदिवासियों से क्यों नहीं पूछा, गृहमंत्री बोले-नक्सलियों को जायज ठहराने तेलंगाना गई थीं

बस्तर की सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोढ़ी ने तेलंगाना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि नक्सलवाद कभी खत्म नहीं होगा। आदिवासियों का फर्जी एनकाउंटर किया जा रहा है। CCM रामचंद्र रेड्डी, कोसा दादा को भी उठाकर मारा गया है। इनका भी फर्जी तरीके से एनकाउंटर किया गया है। सोनी सोढ़ी ने CCM भूपति और रूपेश के सरेंडर को लेकर कहा कि, आदिवासियों ने जल-जंगल-जमीन बचाने की लड़ाई में इनका साथ दिया, लेकिन इन्होंने सरेंडर करने से पहले एक बार भी आदिवासियों से बातचीत नहीं की। न जन अदालत लगाई गई और न ही उस इलाके की आदिवासी जनता से सरेंडर करें या न करें ये पूछा गया। वहीं सोनी सोढ़ी के बयान पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि ये सिर्फ भ्रमजाल फैला रहे हैं। मैं इनसे पूछना चाहता हूं कि क्या हथियार लेकर जंगलों में घूमना और शिक्षादूतों की हत्या करना, आदिवासियों की हत्या करने को ये जायज ठहराने वहां गईं थीं। हमारा लक्ष्य देश के कोने-कोने तक भारत का संविधान पहुंचे। बस्तर की जनता ने नक्सल संगठन के साथ काम किया- सोनी सोनी सोढ़ी ने कहा कि उस इलाके की जनता ने पार्टी को कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया है। पार्टी ने भी आदिवासियों का साथ दिया है। वहां की लड़ाई कॉर्पोरेट के खिलाफ थी। जल-जंगल-जमीन को बचाने की लड़ाई थी। लेकिन सीधे सरकार और रूपेश-भूपति के बीच ही बातचीत हुई और इन्होंने सरेंडर कर दिया। सोनी का कहना है कि सबसे ज्यादा नुकसान आदिवासियों को हो रहा है। आदिवासियों ने बहुत सी कुर्बानियां दी हैं। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आरोप लगाया है कि, वे सिर्फ आदिवासियों को खत्म करने की बात कर रहे हैं। इन्हें खत्म कर बस्तर की पहाड़ियों को कॉर्पोरेट घरानों को बेचा जाएगा।
12 अक्टूबर को भूपति ने महाराष्ट्र में किया था सरेंडर दरअसल, छत्तीसगढ़ से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 12 अक्टूबर को पोलित ब्यूरो मेंबर मोजुल्ला उर्फ भूपति उर्फ सोनू दादा समेत 60 नक्सलियों ने सरेंडर किया था। भूपति बड़े कैडर का नक्सली रहा। यह छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र में मोस्ट वांटेड था। भूपति पर करीब 6 डेढ़ करोड़ रुपए का इनाम घोषित था। भूपति ने 3 दंडकारण्य क्षेत्रीय समिति के सदस्य और 10 संभागीय समिति के सदस्यों समेत 60 नक्सलियों के साथ सरेंडर किया था। गढ़चिरौली पुलिस को 54 हथियार सौंपे थे। इनमें 7 AK-47 और 9 INSAS राइफलें शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर… क्या अगले 10 महीनों में खत्म हो जाएगा 6 दशकों से फैला नक्सली नेटवर्क, नक्सली कौन हैं और चाहते क्या हैं, कैसे हुई थी इस सब की शुरुआत; ग्राफिक्स के जरिए पढ़िए पूरी कहानी… …………………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़ में रूपेश समेत 140 नक्सलियों ने किया सरेंडर: शाह बोले- 2 दिनों में 258 ने छोड़ी हिंसा, अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सली प्रवक्ता रूपेश समेत 140 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) सतीश उर्फ ​​टी वासुदेव राव उर्फ रूपेश माड़ डिवीजन और इंद्रावती एरिया कमेटी इलाके में एक्टिव था। राव पर 1 करोड़ रुपए का इनाम था, जबकि कुछ पर 5 लाख से 25 लाख तक का इनाम था। एके-47, इंसास राइफलें, SLR और 303 राइफलें बरामद की गई है। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *