Advertisement

आत्मसमर्पित नक्सली जोड़े ने थाने में रचाई शादी:2024 में किया सरेंडर, समाज की मुख्यधारा में लौटे, विवाह में शामिल हुआ पुलिस परिवार, ​दिया आशीर्वाद

छत्तीसगढ़ के पखांजूर में आत्मसमर्पित नक्सली जोड़े ने विवाह कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का संकल्प लिया। पखांजूर थाना परिसर में रविवार को यह शादी संपन्न हुई, जहां कभी हथियार थामने वाले हाथ आज मेहंदी से सजे थे। सागर हिरदो और सचिला मांडवी नामक इस जोड़े ने अग्नि को साक्षी मानकर सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया। थाना परिसर को फूलों से सजाया गया था और मंडप में पारंपरिक रीति-रिवाजों से फेरे और माला बदलने की रस्में पूरी की गई। इस दौरान पुलिस अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। पखांजूर थाना प्रभारी लक्ष्मण केवट और गोंडाहुर थाना प्रभारी ने इस पहल में अहम भूमिका निभाई। दोनों ने 2024 में छोड़ा लाल आतंक का साथ सागर 2014 में नक्सल संगठन से जुड़ा था और उसने दिसंबर 2024 में पखांजूर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। वहीं, सचिला 2020 में नक्सल संगठन से जुड़ी थी और उसने 2024 में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण के बाद दोनों पुलिस बल का हिस्सा बन गए। इसी दौरान उनकी पहचान हुई और उन्होंने विवाह करने का फैसला किया। आत्मसमर्पित नक्सली जोड़े ने बताया कि हम दोनों 2024 में सरेंडर किया था। इसके बाद हम दोनों ने आपसी सहमति से शादी करने का निर्णय लिया। शादी करके हम दोनों बहुत खुश हैं। थाना परिसर में हुई नई शुरुआत थाना प्रभारी पखांजूर लक्ष्मण केवट ने कहा, हमारे केंद्रीय और राज्य गृहमंत्री नक्सलियों से लगातार अपील कर रहे हैं कि वे हथियार छोड़ें और समाज के साथ जुड़कर एक नई जिंदगी शुरू करें। इसी अपील को स्वीकार करते हुए सुकमा जिले के सागर और बीजापुर की संचीला मंडल ने कांकेर जिले में आत्मसमर्पण किया। पखांजूर थाना जो हाल ही में नए रूप में तैयार हुआ है, वहीं इन दोनों ने मिलकर शादी करने का फैसला लिया। आज इसी मौके पर पखांजूर थाने में हम सभी ने इस आत्मसमर्पित नक्सली जोड़े की शादी में शामिल होकर उन्हें आशीर्वाद दिया। पूर्व नक्सलियों ने थाने के मंदिर में रचाई शादी थाना प्रभारी गुंडाधुर रामचंद्र साहू ने कहा, दोनों गोपनीय सैनिक जो पहले नक्सल संगठन से जुड़े हुए थे। कुछ महीने पहले दोनों ने सरेंडर किया है। दोनों ने शादी का निर्णय लिया। जब ये बात गुंडाधुर थाना प्रभारी और पखांजूर थाना प्रभारी को पता चली कि तो थाने में नवनिर्मित मंदिर के उद्घाटन के मौके पर उनके विवाह का फैसला लिया। थाना प्रभारी ने नक्सलियों से हथियार छोड़ कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने की अपील की। ………………………………………………………. अजब-गजब घटना से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें 75 का दूल्हा, 45 साल की दुल्हन से की लव-मैरिज:बुजुर्ग ने मूंछों पर दी ताव; करवाचौथ से पहले लिए 7 फेरे, मोहल्लेवाले बने बाराती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गुरुवार की रात 75 साल के बुजुर्ग ने 45 साल की महिला से लव मैरिज की है। करवाचौथ से एक दिन पहले शिव मंदिर में सात फेरे लिए। वरमाला और मांग भरकर सभी रस्म निभाई। शादी के बाद बुजुर्ग अपनी मूंछों पर ताव देते नजर आया। इस दौरान पूरे मोहल्लेवासी बाराती बने। बाकायदा बाजे गाजे के साथ नाच गाकर विधि विधान से शादी कराई। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *