छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 45 साल की युवती से रेप कर युवक ने उसके प्राइवेट पार्ट में शराब की बोतल मार दी। जिससे युवती रातभर घटना स्थल पर ही बारिश के बीच घायल अवस्था में पड़ी रही। जिससे उसकी मौत हो गई। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कुआकोंडा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 25 जुलाई को पालनार गांव में बाजार था। तब युवती (अविवाहित) पालनार में बाजार गई हुई थी। शाम तक वह घर नहीं लौटी। युवती पालनार के ही आस-पास के ही किसी गांव की रहने वाली थी। बाजार में उसने शराब पी ली। जिसके बाद वो घर जाने की स्थिति में नहीं थी। अंधेरे का फायदा उठाकर किया रेप जब अंधेरा हुआ तो उसके पहचान के युवक भीमा राम मरकाम वहां पहुंचा। उसने युवती को नशे की हालत में देखकर उसका रेप कर दिया। जब युवती छटपटाई तो उसने प्राइवेट पार्ट पर शराब की बोतल मार दी। वारदात के बाद वह वहां से भाग गया। अगले दिन सुबह करीब 7 बजे उसी इलाके की ग्रामीण महिलाओं ने न्यूड हालत में युवती के शव को देखा। जिसके बाद इसकी खबर पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया था। ऐसे हुई आरोपी की पहचान पुलिस मामले में आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस की जांच के दौरान पता चला कि, गांव के ही रहने वाले युवक भीमा शव मिलने से पहले खुद युवती के घर गया था। परिजनों और आस-पास के लोगों से उसके बारे में पूछ रहा था। जिसके बाद पुलिस ने 6 अगस्त को युवक भीमा राम मरकाम को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ की। जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल लिया। आरोपी को भेजा जेल आरोपी ने पुलिस को बताया कि, युवती शराब के नशे में थी। जिसका फायदा उठाकर रेप कर दिया। वहीं, दंतेवाड़ा ASP आरके बर्मन ने कहा कि, आरोपी को दुष्कर्म और हत्या के जुर्म में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। युवती अविवाहित थी। आरोपी युवक विवाहित है। …………………………….. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… रायगढ़ में लड़की को उठाया, सुनसान जगह लेजाकर गैंगरेप: चिल्लाने पर मुंह दबाया, रेप करते रहे, लिफ्ट देने के बहाने पिकअप में बैठाया था छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में युवती से गैंगरेप हुआ है। पचधारी डैम से नहाकर लौट रही युवती को घर छोड़ने के बहाने 3 नाबालिग समेत 4 लोगों ने पिकअप वाहन में बैठाया। इसके बाद आरोपी पिकअप को सुनसान इलाके में ले गए। जहां चारों ने लड़की से गैंगरेप किया। पढ़ें पूरी खबर…
युवती से रेप कर प्राइवेट पार्ट में मारी बोतल, मौत:दंतेवाड़ा में वारदात के समय छटपटाने पर किया हमला; रातभर न्यूड-जख्मी हालत में पड़ी रही


















Leave a Reply