राजधानी में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का हाल चिंताजनक है। स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के मुताबिक, इन केंद्रों में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 से रात 8 बजे तक ओपीडी संचालित होनी चाहिए, लेकिन यह केंद्र समय पर संचालित नहीं हो रहे हैं। भास्कर ने इसे लेकर पड़ताल की, तो पता चला कि, शहर के अधिकांश हमर क्लिनिक और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर समय पर नहीं आ रहे हैं। कई केंद्र तो सुबह देर से खुल रहे हैं, इसके बाद दोपहर एक बजे तक ही मरीजों को देखा जाता है, जबकि शाम की ओपीडी पूरी तरह बंद रहती है। बड़े अस्पतालों का बोझ कम करने और घर के पास ही मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार ने इन स्वास्थ्य केंद्रों की शुरुआत की थी। लेकिन उद्देश्य पर यह केंद्र खरे नहीं उतर रहे हैं। भास्कर ग्राउंड रिपोर्ट हमर क्लीनिक भास्कर ने देवेंद्र नगर, मठपारा, कोटा और त्रिमूर्ति नगर स्थित हमर क्लिनिकों में सुबह पहुंची। देवेंद्र नगर क्लीनिक 9.30 बजे बंद मिला। त्रिमूर्ति नगर और मठपारा क्लीनिक तो खुल गए थे, लेकिन डॉक्टर नहीं मिले। स्टाफ ने बताया कि डॉक्टर ‘थोड़ी देर में आ रहे हैं।’ मरीज इंतजार करते रहे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मठपुरैना और काशीराम नगर स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में शाम की ओपीडी पूरी तरह बंद मिली। जबकि सरकारी नियम के अनुसार शाम 5 से 8 बजे तक डॉक्टरों की मौजूदगी जरूरी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शाम को मरीज लेकर पहुंचने पर गेट बंद मिलता है। हमर अस्पताल भनपुरी हमर अस्पताल में डॉक्टर रोजाना 10.30 के बाद पहुंचते हैं। रामनगर और भाठागांव में भी यही हाल है। स्वास्थ्य विभाग 24 घंटे डॉक्टरों की उपलब्धता का दावा करता है, लेकिन रात के समय यहां भी स्वास्थ्य सेवाएं ठप रहती हैं। रात को अंदर से बंद कर डॉक्टर व स्टाफ सो जाते हैं। अस्पतालों में किन सुविधाओं का दावा… लापरवाही के चलते इनमें से आधी भी नहीं मिलती लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी सीधी बात डॉ मिथिलेश चौधरी, सीएमएचओ केंद्र समय पर नहीं खुल रहे हैं? – सभी को समय पर खोलने के निर्देश हैं, मैं चेक करवाता हूं। डॉक्टर भी समय पर नहीं आ रहे हैं? – सभी को चेतावनी दी जाएगी। लापरवही बर्दास्त नहीं की जाएगी। कई केंद्रों में डॉक्टर नहीं हैं? – कई की पोस्टिंग दूसरी जगह हो गई है, जल्द नई पोस्टिंग करेंगे।
राजधानी में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का हाल चिंताजनक:अस्पतालों में देर से ओपीडी और समय से पहले बंद… शाम को नहीं आ रहे डॉक्टर

















Leave a Reply