कांग्रेस को निचले स्तर तक मजबूत करने की कवायद:प्रदेश में 12 सौ मंडल कमेटियां बनाएगी कांग्रेस, 25 हजार बूथ पदाधिकारी बनेंगे

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान शुरू हो गया है। इस अभियान के माध्यम से पूरे प्रदेश में कांग्रेस पहली बार 12 सौ मंडल कमेटियों का गठन करने जा रही है। एक कमेटी में 21 पदाधिकारी होंगे यानी मंडल कमेटियों के गठन के साथ ही कांग्रेस के लगभग 25 हजार से ज्यादा पदाधिकारी तैयार हो जाएंगे। कांग्रेस इस अभियान के ज​रिए पार्टी को निचले स्तर तक मजबूत करने की कवायद में जुट गई है। बताया गया है कि संगठन सृजन कार्यक्रम के पहले चरण में ब्लॉक स्तर तक सभी नियुक्तियों को पूरा किया जाएगा। इसके बाद जिले स्तर पर कार्यक्रम की शुरुआत होगी। जिला अध्यक्षों के चयन के लिए एआईसीसी ऑब्जर्वर छत्तीसगढ़ भेजेगी। सभी जिलों में जाकर ऑब्जर्वर जिला कांग्रेस अध्यक्षों का चयन करेंगे। दरअसल कांग्रेस नए और युवा टीम तैयार करने के लिए यह बड़ा अभियान पूरे देश में चला रही है। पार्टी को मजबूत करने महत्वपूर्ण है संगठन-सृजन कार्यक्रम इसी कड़ी में गुरुवार को बिरगांव ब्लाक कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई। कांग्रेस नेता पंकज शर्मा की उपस्थित में बैठक हुई। बैठक के दौरान मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए नाम मांगे गए हैं। पंकज शर्मा ने कहा कि संगठन सृजन कार्यक्रम के माध्यम से मंडल स्तर पर नेतृत्व को मजबूत करने समर्पित कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की जाएगी। ब्लाक कांग्रेस प्रभारी राजेन्द्र बंजारे ने कहा कि कार्यकर्ताओं को संगठन सृजन कार्यक्रम के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पूरी नियुक्ति की जाएगी। इस दौरान बैठक में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए योग्य और समर्पित कार्यकर्ताओं की पहचान पर विचार-विमर्श किया गया। हर मंडल में होंगे 21 पदाधिकारी
बताया गया है कि कांग्रेस के प्रत्येक मंडल में 21 पदाधिकारी होंगे। इसमें एक अध्यक्ष, तीन उपाध्यक्ष, एक कोषाध्यक्ष, तीन सचिव, तीन सहसचिव, सोशल मीडिया समन्वयक और 9 कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाएंगे। इन पदों पर 50 साल से कम आयु के 50 फीसदी पदाधिकारी रखे जा रहे हैं। इसके साथ ही एससी,एसटी, अल्पसंख्य और महिलाओं को आगे लाने के लिए उन्हें संगठन के पदों पर जिम्मेदारी दी जाएगी ताकि काेई भी वर्ग कांग्रेस की पहुंच से दूर न हो। बूथ, मंडल, ब्लॉक और जिलों की नियुक्तियां पीसीसी के नेताओं से कहा गया है कि प्रदेश भर में बूथ से लेकर जिलाध्यक्षों तक की नियुक्तियों का कार्यक्रम जल्द तैयार किया जाए। ताकि ​इन पदों पर नियुक्तियां 30 सितंबर 2025 तक किया जा सके। इसके बाद पीसीसी राज्य सरकार के खिलाफ आक्रामक होकर अपनी रणनीति तेज करेगी। संगठन सृजन कार्यक्रम की खास बातें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *