छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में आधी रात को गर्लफ्रेंड से मिलने आए बॉयफ्रेंड को बांधकर सरपंच ने बेदम पिटाई की है। उसे बचाने आई लड़की पर भी डंडे बरसाए गए। युवक को लाठी-डंडे से इतना पीटा गया कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। मामला चलगली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच अफेयर चल रहा था। शनिवार की रात अलका गांव में युवक सरपंच की भतीजी से मिलने पहुंचा था। इसी दौरान उसे लड़की के परिवार के लोगों ने पकड़ लिया। गांव वालों ने उसे पकड़कर हाथ को बांध दिया। फिर सरपंच ललन सिंह धुर्वे ने युवक को लाठियों से बेदम पीटा। काफी देर तक युवक को सरपंच डंडे से पीटते रहा। युवक को बचाने के लिए उसकी गर्लफ्रेंड भी पहुंची थी, उसे भी सरपंच ने पीटा। इस पिटाई का वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घायल युवक हॉस्पिटल में भर्ती इस पिटाई से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। उसकी हालत फिलहाल स्थित बताई गई है। मारपीट में युवक को शरीर पर चोटें आई हैंं। यह वीडियो बलरामपुर पुलिस अधिकारियों तक भी पहुंचा है। युवक को FIR करने बुलाया गया इस मामले में अधिकारियों ने एफआईआर करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, चलगली थाना प्रभारी बृजलाल सिंह ने बताया कि, मामला संज्ञान में आया है। युवक को FIR के लिए बुलाया गया है। युवक के पहुंचने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी। ……………………………. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा बॉयफ्रेंड…हाथ-पैर बांधकर पिटाई:सरगुजा में आधीरात घरवालों ने पकड़ा, बाहर गया था पति; सामाजिक-बैठक कर प्रेमी संग भेजी गई प्रेमिका छत्तीसगढ़ के सरगुजा में शादीशुदा गर्लफ्रेंड से आधी रात को मिलने आए बॉयफ्रेंड को परिजनों ने पकड़ लिया। परिवार के लोगों ने दोनों के हाथ-पैर बांधकर जमकर पिटाई कर दी। अब सामाजिक बैठक के बाद महिला को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया गया है। मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…
सरपंच की भतीजी से मिलने आए बॉयफ्रेंड को बांधकर पीटा…VIDEO:बलरामपुर में आधी रात को गर्लफ्रेंड के पास पहुंचा, तो परिजनों ने पकड़ा,तालिबानी सजा दी

















Leave a Reply