Advertisement

महानदी में कूदने वाली शादीशुदा महिला की मिली लाश:रक्षाबंधन मनाने मायके आई थी,स्कूटी लेकर निकली फिर नहीं लौटी, बुजुर्ग महिला की भी हुई शिनाख्त

रायपुर के आरंग के पारागांव स्थित महानदी पुल से कूदने वाली शादीशुदा महिला स्वाति त्रिवेदी (27) की लाश मंगलवार सुबह नदी में तैरती मिली है। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। दरअसल, सोमवार सुबह आरंग पुलिस को ग्राम पारागांव में नेशनल हाईवे-53 पर बने महानदी पुल पर एक स्कूटी और दुपट्टा मिला था। महिला रायपुर के संतोषी नगर की रहती वाली थी। पुलिस अब आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। परिजनों से पूछताछ भी की जा रही है। महिला की ढाई महीने की है बच्ची इस मामले में थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि, स्वाति त्रिवेदी की शादी दो साल पहले हुई थी। उसकी ढाई महीने की बच्ची भी है। महिला का मायका ग्राम पारागांव में है। स्वाति रक्षाबंधन मनाने मायके आई हुई थी। रविवार को पति और ससुराल पक्ष के लोग उससे मिलने आए। उसी दिन वापस लौट गए थे। अगले दिन सुबह 5 बजे स्वाति घर से स्कूटी लेकर निकली थी, जो पुल पर खड़ी मिली थी। बुजुर्ग महिला की भी हुई पहचान सोमवार को स्वाति की तलाश के दौरान पुलिस को महानदी में एक बुजुर्ग महिला की लाश भी मिली थी। उसकी पहचान चंपा चंद्राकर (78) निवासी बेमचा, जिला महासमुंद के रूप में हुई है। चंपा 15 अगस्त को घर से बिना बताए निकली थी। पुलिस ने परिजनों को बुलाया है और शिनाख्त के बाद शव उन्हें सौंपा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *