आकाश झूले से गिरकर महिला 30 फीट ऊंचाई पर लटकी…VIDEO:गिरते ही लोहे को पकड़ा, युवक ने बचाई जान; भाटापारा के एम्यूजमेंट पार्क में हादसा

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में शनिवार रात एक महिला की जान बाल-बाल बच गई। आकाश झूले पर सवार महिला को लगी सेफ्टी बेल्ट ढीली हो गई और वह झूले के बॉक्स से गिर गई। इस दौरान उसने लोहे को कसकर पकड़ लिया। महिला करीब 30 फीट की ऊंचाई पर लटकी रही। जिसके बाद फौरन झूले को रोका गया। एक युवक झूले पर चढ़ा और महिला को बचाया। वहीं अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना भाटापारा के रामलीला मैदान की है। देखिए हादसे की तस्वीरें- मैदान में यश एम्यूजमेंट पार्क के नाम से मेला लगाया गया है। शनिवार शाम एक महिला आकाश झूले पर सवार हुई। पहले राउंड में ही ऊपर जाते तक सब कुछ ठीक था, जैसे ही झूला नीचे आ रहा था, तभी अचानक महिला गिर गई। हालांकि, उसने तुरंत झूले में लगे लोहे को पकड़ लिया। महिला को झूले में बैठाया और नीचे उतारा गया महिला को लटका देख मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। झूला ऑपरेटरों ने फौरन झूले को रोक दिया। फिर एक युवक झूले पर चढ़कर किसी तरह महिला को सुरक्षित बॉक्स में बैठाया। इसके बाद उसे नीचे उतारा गया। इस दौरान मेले में मौजूद लोगों की नजर महिला पर ही टिकी रही। गनीमत रही कि समय रहते झूला रोक दिया गया, वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था। पार्क की सुरक्षा व्यवस्था की जांच शुरू इधर, वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय प्रशासन ने पार्क की सुरक्षा व्यवस्था की जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में दिख रही महिला की पहचान नहीं हो पाई है। भाटापारा DSP तारेश साहू का कहना है कि ऐसे पार्कों में सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। इससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकेगा। धमतरी में भी टूटा था झूला 2 सप्ताह पहले ही धमतरी जिले में नरहरा वाटरफॉल में एडवेंचर के लिए लगाया गया झूला टूट गया था। जिस पर 12 टूरिस्ट सवार थे। झूला टूटने से सभी नीचे गिर गए। हालांकि, इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। जानकारी के मुताबिक, नरहरा जलप्रपात में कुछ महीने पहले ही पर्यटकों के लिए यह एडवेंचर झूला लगाया गया था। इसके अलावा यहां अन्य झूले भी पर्यटकों के लिए बनाए गए हैं। जलप्रपात को देखने के लिए व्यू पॉइंट भी बनाया गया है। ………………………….. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सोमवार को नरहरा वाटरफॉल में एडवेंचर के लिए लगाया गया झूला टूट गया। जिस पर 12 टूरिस्ट सवार थे। झूला टूटने से सभी नीचे गिर गए। हालांकि, इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं अब हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *