बलौदा बाजार जिले में हरेली तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। कसडोल ब्लॉक के ग्राम नरधा की आंगनबाई मानिकपुरी द्वारा गेड़ी चढ़कर हरेली पर्व मनाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आंगनबाई बच्चों के साथ गेड़ी पर दौड़ लगाती नजर आ रही हैं। उनका उत्साह और संतुलन देखकर लोग काफी प्रभावित हो रहे हैं। आंगनबाई छत्तीसगढ़ी परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए जानी जाती हैं। वे विभिन्न पर्वों में सक्रिय रूप से भाग लेती हैं और ग्रामीण संस्कृति को जीवंत रखने में अहम भूमिका निभाती हैं। हरेली पर्व पर उन्होंने गेड़ी चढ़कर बच्चों को प्रेरित किया है। साथ ही उन्होंने समाज को यह संदेश दिया कि परंपराएं केवल निभाने की चीज़ नहीं हैं। इन्हें जीने से ही इनकी पहचान बनी रहती है। आंगनबाई के पति मोतीदास मानिकपुरी पलारी विकासखंड के शिक्षा अधिकारी रह चुके हैं। उनके बेटे भी स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। ग्राम नरधा की यह परंपरा अब पूरे प्रदेश में सराही जा रही है। बलौदा बाजार जिले में हरेली तिहार को धूमधाम से मनाया गया।
हरेली पर्व पर महिला की गेड़ी दौड़ का वीडियो वायरल:बलौदाबाजार के नरधा गांव की आंगनबाई ने बच्चों के साथ निभाई छत्तीसगढ़ी परंपरा

















Leave a Reply