Advertisement

पत्नी ने दांत से पति का प्राइवेट पार्ट काटा:रायगढ़ में मारपीट के दौरान गुस्साए बीवी ने किया हमला, 7-8 टांके लगे, FIR दर्ज

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पत्नी ने दांत से पति का प्राइवेट पार्ट काट डाला। ननंद से विवाद को बाद दंपती लड़ने लगे। इसी बीच गुस्साए पत्नी ने शराब के नशे में धुत पति का प्राइवेट काट लिया। परिजन उसे घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने प्राइवेट पार्ट पर 7-8 टांके लगाए है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, 33 वर्षीय शख्स ग्राम बनेकेला में रहने वाला है। वह पेशे से राजमिस्त्री है। पत्नी और 3 बच्चों के साथ रहता है। शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे घरेलू बाद को लेकर महिला का अपनी ननंद से विवाद हो गया। बात हाथापाई तक पहुंच गई। इसे देख पति ने बीच-बचाव किया। वह शराब के नशे में था। बीच-बचाव के बाद कमरे में दंपती झगड़ने लगे। पत्नी ही गाली-गलौज करते हुए पति से मारपीट करने लगी। इसी दौरान उसने गुस्से में आकर पति का प्राइवेट पार्ट काट लिया। दर्द से कहराता हुए वह बाहर निकला। इन धाराओं के पत्नी के खिलाफ केस दर्ज इसके बाद परिजन उसे लैलूंगा अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने इलाज करते हुए प्राइवेट पार्ट पर 7 से 8 टांके लगाए। इस मामले में पीड़ित पति ने रविवार को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पत्नी के खिलाफ धारा 296 , 115 (2), 118 (1) BNS के तहत केस दर्ज किया। पुलिस हिरासत में पत्नी, पूछताछ जारी फिलहाल, पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले में लैलूंगा थाना प्रभारी रोहित बंजारे ने बताया कि पति के शिकायत पर पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। मामले में जांच चल रही है। पूछताछ में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। …………………….. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… दहेज के लिए पत्नी के प्राइवेट-पार्ट पर मारा, भिखारी बोला:रायपुर में थाने के सामने जिंदा जली महिला, पेट्रोल छिड़ककर पहुंची थी; हुई थी लव-मैरिज राजधानी रायपुर में पति के प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मौत के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। मृतिका के बहन के शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज की है। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *