Advertisement

1 एक्शन सीन के लिए फूंका 21000 हजार लीटर पेट्रोल, संजय दत्त-सलमान खान ने तोड़ा ‘जेम्स बॉन्ड’ का रिकॉर्ड

सलमान खान और संजय दत्त की ये अरब फिल्म करीब 40 मिलियन डॉलर यानी लगभग 340 करोड़ रुपये के बजट में बनाई जा रही है, जो अरब सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है. इस फिल्म को सऊदी अरब के सपोर्ट से बनाया गया है और इसे बड़े लेवल पर इंटरनेशनल स्टेज पर रिलीज करने की तैयारी है. ‘7 डॉग्स’ फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर जोड़ी आदिल एल अरबी और बिलाल फल्ला ने किया है. यही जोड़ी हॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर सीरीज ‘Bad Boys’ की फिल्में भी बना चुकी है. ऐसे में उम्मीद है कि फिल्म में जबरदस्त एक्शन और बड़े विजुअल्स देखने को मिलेंगे. 

क्या है फिल्म की कहानी?

‘7 डॉग्स’ की कहानी मिडिल ईस्ट में सेट की गई है. फिल्म में मिस्र के सुपरस्टार अहमद एज इंटरपोल अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि करीम अब्देल अजीज एक खतरनाक क्राइम बॉस बने हैं. दोनों की दुनिया बिल्कुल अलग है, लेकिन एक बेहद खतरनाक डॉग्स और बड़े हथियार नेटवर्क को रोकने के लिए उन्हें साथ आना पड़ता है. फिल्म में जासूसी, अपराध, पीछा, धमाके और बड़े लेवल के एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे. खास बात ये है कि मेकर्स ने फिल्म को ज्यादा रियल दिखाने के लिए CGI यानी कंप्यूटर ग्राफिक्स का कम इस्तेमाल किया है.

असली धमाकों से शूट हुए सीन

इन दिनों ज्यादातर फिल्मों में VFX और CGI का इस्तेमाल होता है, लेकिन ‘7 डॉग्स’ के मेकर्स ने असली सेट्स, लाइव स्टंट और रियल एक्सप्लोजन का सहारा लिया है. फिल्म की शूटिंग रियाद के Al-Hosn Big Time Studios में की गई, जहां बड़े-बड़े एक्शन सेट तैयार किए गए हैं.j

तोड़ा ‘जेम्स बॉन्ड’ का रिकॉर्ड

फिल्म का सबसे मोस्ट पॉपुलर हिस्सा उसका विस्फोट वाला सीन है, जिसने जेम्स बॉन्ड की ‘स्पेक्टर’ और ‘नो वन टू डाई’ का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है. खबरों के मुताबिक, इस एक्शन सीन में 170 टन TNT के बराबर धमाका किया गया. इसके लिए 405 किलो से ज्यादा विस्फोटक चीजों, 21,000 लीटर पेट्रोल और हजारों मीटर डेटोनेशन कॉर्ड का इस्तेमाल हुआ. इतना ही नहीं, सीन को और खतरनाक और असली दिखाने के लिए लगभग 20 टन मिट्टी उड़ाई गई और कई ट्रक और गाड़ी पूरी तरह तबाह कर दिए गए. 

सलमान-संजय दत्त की झलक से फैंस एक्साइटेड

फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का स्पेशल अपीयरेंस है, लेकिन प्रमोशनल वीडियो में उनकी झलक ने फैंस के बीच एक्साइटमेंट काफी बढ़ा दी है. दोनों स्टार्स को काफी लंबे समय बाद एक साथ देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं इस फिल्म में हॉलीवुड स्टार मोनिका बेलुची भी नजर आएंगी. m

कब रिलीज होगी फिल्म?

‘7 डॉग्स’ 27 मई को सऊदी अरब, मिस्र और मिडिल ईस्ट के देशों में रिलीज होगी. इंडिया में फिल्म 28 मई को सिनेमाघरों में आएगी, जबकि तुर्की में इसे 25 जून को रिलीज किया जाएगा. इसके अलावा, 19 और 20 मई को IMAX प्रीव्यू शो भी होस्ट किए जाएंगे.

Link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *