Advertisement

ठगी का मामला:महंगे गिफ्ट का झांसा देकर महिलाओं से ठगी, नाइजीरिया व साउथ अफ्रीका के तीन गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर भारतीय महिलाओं से दोस्ती कर उन्हें महंगे गिफ्ट का झांसा देकर ठगने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो नाइजीरिया के हैं, वहीं एक दक्षिण अफ्रीका मूल का है। तीनों को पुलिस टीम ने दिल्ली से हिरासत में लिया है। एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि आरोपी सोशल मीडिया में फेक आईडी बनाते थे। उसमें खुद को विदेश में रहने वाला काफी धनवान व्यक्ति बताते थे। भारतीय महिलाओं से दोस्ती करते थे। इसी तरह आरोपियों ने चिचोला की एक महिला से दोस्ती की। उसे विदेश से महंगे गिफ्ट भेजने का झांसा दिया। फिर दिल्ली के कस्टम विभाग में विदेशी ज्वैलरी का पकड़े जाना और इसे छुड़ाने के लिए रकम की जरूरत होने की कहानी गढ़ी। इसके लिए आरोपी ने अलग-अलग नंबर से महिला से 1 लाख 23 हजार 700 रुपए यूपीआई से ट्रांसफर करा लिया। इसके बाद महिला को ठगी का एहसास हुआ, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। 25 महिलाओं के संपर्क में थे, कुछ और होंगे गिरफ्तार :एसपी गर्ग ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी फिलहाल 25 महिलाओं से इसी तरह का संपर्क बनाए हुए थे। वहीं कुछ से ऐसी ठगी को अंजाम भी दे चुके हैं। आरोपियों से पूछताछ कर उनके पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई गई है। मामले में कुछ और भी गिरफ्तारी हो सकती है। बता दें कि कुछ समय पूर्व भी पुलिस ने इसी तरह की ठगी मामले में एक नाइजीरिया के नागरिक को गिरफ्तार किया था। एकाउंट डिटेल और कॉल डंप के आधार पर पकड़ा
पुलिस ने शिकायत के बाद साइबर टीम के साथ जांच शुरू की। ठगी के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर और बैंक डिटेल के आधार पर पुलिस ने नाइजीरिया मूल के आरोपी किंग्सले जोसेफ, जॉर्ज चुक्कचुमेका और दक्षिण अफ्रीका मूल के स्टीफन उर्फ लक्की को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 2 लैपटाप, 14 मोबाइल फोन, 6 की-पेड फोन, 5 एटीएम कार्ड और 32 मोबाइल सिम जब्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *