छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में लंबे समय से जेल में बंद कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर को गंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शोएब ढेबर के खिलाफ जेल प्रबंधन ने बिना अनुमति मुलाकात कक्ष में घुसने और विवाद करने की शिकायत की थी। जेल प्रबंधन से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने शोएब ढेबर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर 12 अगस्त, मंगलवार को उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। बतादें कि जेल प्रबंधन के निर्देश पर जेल प्रहरी आनंद किस्पोट्टा ने शोएब ढेबर के खिलाफ शिकायत की थी। आरोपी शोएब ढेबर की गिरफ्तारी की पुष्टि गंज थाना प्रभारी भावेश गौतम ने की है। पहले बैन और फिर FIR दर्ज कराई थी जेल प्रबंधन ने दरअसल बुधवार (6 अगस्त) को शोएब जेल में बिना अनुमति मुलाकात कक्ष में घुस गया था। जिसके बाद पहले जेल प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 3 महीने के लिए बैन कर दिया था। बैन करने के बाद जेल प्रहरी की शिकायत पर गंज पुलिस ने केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार, शोएब ढेबर बिना अनुमति जेल में अपने पिता से मिलने के लिए जबरन घुस गया। इस दौरान उसने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। घटना के बाद जेल प्रशासन ने शोएब पर कार्रवाई करते हुए उसकी किसी भी कैदी से मुलाकात पर रोक लगा दी। जेल अधीक्षक के आदेश में कहा गया कि इस घटना से न केवल सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई, बल्कि जेल के संचालन में भी बाधा उत्पन्न हुई। इन विवादों में रहा शोएब ढेबर 10 महीने पहले 28 मई 2024 को राजधानी रायपुर में शोएब ढेबर पर युवती के साथ साइबर स्टॉकिंग का आरोप लगा था। जिसके बाद शोएब ने खुद कोर्ट में सरेंडर किया था। इस केस में शोएब ढेबर के पिता अनवर देवर को भी पुलिस ने आरोपी बनाया था। पढ़ें पूरी खबर… 11 महीने पहले रायपुर के जूक क्लब में शोएब ढेबर ने एक व्यापारी को थप्पड़ जड़ दिया था। पार्किंग में गाड़ी रिवर्स करने के दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद शोएब मारपीट पर उतर आया था। पीड़ित के FIR दर्ज कराने के बाद तेलीबांधा पुलिस ने आरोपी शोएब को गिरफ्तार कर लिया था। पढ़ें पूरी खबर… 4 साल पहले फायरिंग मामले में शोएब की गिरफ्तारी हुई थी। रायपुर के IP क्लब में शोएब ढेबर और उसके साथियों ने कुछ अन्य युवकों के साथ मारपीट की थी। मंदिर हसौद थाने में शिकायत के बाद शोएब पर FIR दर्ज हुआ था। पढ़ें पूरी खबर… वहीं, 4 साल पहले कोविड के समय शोएब ढेबर बिना मास्क लगाए घूम रहा था। आरक्षक के रोकने पर उसने पुलिस से भी बहस की थी। इसका वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई करते हुए उसकी गाड़ी का चालान काटा गया था। पढ़ें पूरी खबर…
शोएब ढेबर गिरफ्तार… पुलिस ने भेजा जेल:बिना परमिशन जेल में घुसा था, पहले भी साइबर स्टॉकिंग और मारपीट में रह चुका है विवादों में

















Leave a Reply