Advertisement

छत्तीसगढ़ से दिवाली-छठ पर चलेगी 4 और स्पेशल ट्रेन:इसमें दुर्ग-सुलतानपुर, चर्लापल्ली-रक्सौल, गोंदिया-पटना और दुर्ग-पटना शामिल; UP-बिहार के यात्रियों को मिलेगी राहत

त्योहारों के मौके पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का फैसला किया है। दिवाली-छठ पूजा पर छत्तीसगढ़ से 4 और स्पेशल ट्रेन चलेगी। इनमें दुर्ग-सुलतानपुर, चर्लापल्ली-रक्सौल, गोंदिया-पटना और दुर्ग-पटना शामिल है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि इन ट्रेनों से यात्रियों को कंफर्म बर्थ और आरामदायक यात्रा की सुविधा मिल सकेगी। इससे छत्तीसगढ़, यूपी, बिहार और आंध्र प्रदेश समेत कई राज्य से यात्रियों का सफर आसान होगा। इससे पहले भी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिलासपुर जोन से त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए 4 पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की थी। ये ट्रेनें 30 फेरों में चलेंगी। इसके अलावा 31 अगस्त से 15 सितंबर तक छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 30 ट्रेनें कैंसिल की गई है। 6 गाड़ियों के रूट बदले गए हैं, जबकि 5 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। छत्तीसगढ़ से चलने वाली 4 और स्पेशल ट्रेनें- इससे पहले भी 4 स्पेशल ट्रेनों की घोषणा- ट्रेनों की संख्या आगे बढ़ाई जा सकती है रेलवे प्रशासन का कहना है कि भीड़ को देखते हुए जरूरत के अनुसार पूजा स्पेशल ट्रेनों की संख्या आगे बढ़ाई भी जा सकती है। स्पेशल ट्रेनों की सूची, समय सारणी, रूट और ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, IRCTC और नजदीकी रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की कि वे इन विशेष ट्रेनों में यात्रा करने के लिए एडवांस बुकिंग कराएं। देशभर में 150 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी बिहार जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए ही 12000 से अधिक ट्रेनों के संचालन की योजना बनाई गई है। जिन ट्रेनों के संचालन की योजना बन चुकी है। उनका नोटिफिकेशन भी अब जारी जा रहा है। 21 सितंबर से 30 नवंबर तक कुल 150 पूजा स्पेशल ट्रेनों के संचालन संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिनके माध्यम से कुल 2024 अतिरिक्त फेरे (ट्रिप्स) सुनिश्चित किए जाएंगे। 31 अगस्त से 15 सितंबर तक ट्रेनें कैंसिल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में चौथी रेलवे लाइन का काम शुरू होने जा रहा है। इस कारण 31 अगस्त से 15 सितंबर तक छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 30 से ज्यादा ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। इन ट्रेनों में एक्सप्रेस और पैसेंजर दोनों शामिल हैं। रेल प्रशासन ने बताया कि बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। यह रेलवे का एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है, जो उत्तर और दक्षिण भारत को जोड़ने वाले इस व्यस्त मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही को और बेहतर बनाएगा। रेलवे का कहना है कि इस काम से भविष्य में नई ट्रेनों को चलाने में मदद मिलेगी और यात्रियों को समय पर ट्रेनें मिलेंगी। साथ ही, सुविधाओं में भी सुधार होगा। ………………………………….. इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… फेस्टिव-सीजन में छत्तीसगढ़ से 4 पूजा स्पेशल ट्रेन चलेगी: MP-UP, दिल्ली-हरियाणा जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत; कल से 30 ट्रेनें 16 दिनों तक कैंसिल भारतीय रेलवे ने त्योहारों में इस बार 150 पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से बिलासपुर, रायपुर और पश्चिम मध्य रेलवे से भोपाल, कोटा जैसे स्टेशनों को जोड़ते हुए विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *