छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में शनिवार सुबह बेटे ने अपनी मां को कुल्हाड़ी से काट डाला। मर्डर के बाद मां की लाश के पास बैठा रहा। बताया जा रहा है कि मछली की सब्जी नहीं बनाने की वजह से वारदात को अंजाम दिया है। मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के जोगिडीपा गांव का है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतका का नाम चंदा बाई नंदे (59) है, जो जोगिडीपा गांव की रहने वाली थी। उसके बेटे कमलेश नंदे (35) ने हत्या की है। कमरे के अंदर लाश के पास खून ही खून बिखरा मिला। महिला के बदन पर कई जगह चोट के निशान हैं। पहले मर्डर से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए… अब जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, शुक्रवार रात वह मछली लेकर आया था, लेकिन देर हो जाने के कारण मां ने सब्जी बनाने से इनकार कर दिया। शनिवार सुबह करीब 7-8 बजे जब कमलेश ने देखा कि मछलियों में चींटियां लग गई। इससे वह गुस्से से आगबबूला हो गया। इसी दौरान उसने पास रखी कुल्हाड़ी से मां के सिर पर 4-5 बार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से चंदा बाई की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद आरोपी वहीं बैठा रहा। कमरे में खून ही खून फैल गया। कुल्हाड़ी में भी खून लग गया। मर्डर के 2 घंटे बाद पड़ोसियों को पता चला बताया जा रहा है कि मर्डर के करीब दो घंटे बाद पड़ोसियों को वारदात की जानकारी मिली। उन्होंने फौरन सरपंच और कोटवार को बताया। कोटवार ने तुरंत फिंगेश्वर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान पुलिस को स्थानीय लोगों ने बताया कि कमलेश मजदूरी करता है। पिछले दो साल से पारिवारिक विवाद के चलते उसकी पत्नी मायके में रह रही है। उसके साथ दो बच्चों भी रह रहे हैं। ऐसे में मां ही कमलेश के लिए खाना बनाती थी। आरोपी बेटे को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार मामले में एसडीओपी निशा सिन्हा ने बताया कि मृतका का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। शुरुआती जांच में सिर के पीछे गंभीर चोट से मौत की पुष्टि हुई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद गिरफ्तार किया गया। …………………………….. क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… घर घुसकर महिला के सिर पर मारी कुल्हाड़ी…LIVE VIDEO:कमरे में फैला खून ही खून, पति पर भी हमला; जमीन बेचने से नाराज था पड़ोसी छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पड़ोसी युवक ने घर घुसकर महिला के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जमीन दूसरे को बेचने को लेकर युवक गुस्से में था। हमले से महिला खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। फिलहाल, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर…
मछली नहीं पकाने पर मां को कुल्हाड़ी से काट डाला:सिर पर 4-5 वार, पत्नी मायके में रह रही; मर्डर कर लाश के पास बैठा

















Leave a Reply