छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या कर दी गई है। पति-पत्नी और 2 बच्चों के शव घर में दफन मिले हैं। बंद घर से बदबू आने पर इसका पता चला। पुलिस ने चारों शव को बाहर निकाल लिया है। घटना खरसिया थाना क्षेत्र की है। मृतकों की पहचान पति बुधराम उरांव, पत्नी सोहद्रा, बेटा अरविंद और बेटी शिवांगी उरांव के रूप में हुई है। चारों की हत्या कुल्हाड़ी और रॉड से हमला करने की बात कही जा रही है। लेकिन हत्या किसने और क्यों की है, इसका पता नहीं चल सका है। पिछले 2-3 दिनों से बंद पड़ा था घर जानकारी के अनुसार, ग्राम ठुसेकेला के राजीव नगर मोहल्ले में बुधराम उरांव का घर पिछले 2-3 दिनों से बंद पड़ा है। अंदर से तेज बदबू आने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची। फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग-स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया। घर के कमरे को खोलने पर अंदर जगह-जगह खून के छींटे दिखाई दिए। जमीन में दफनाने जैसे निशान भी पाए गए। कब्र खोदने पर अंदर से पति-पत्नी और 2 बच्चों के शव बरामद हुए। पुलिस ने घटना स्थल को सुरक्षा घेरे में ले लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
पति-पत्नी और 2 बच्चों की हत्या…दफन मिले शव:रायगढ़ में बंद घर से बदबू आने पर खोदी गई कब्र, जगह-जगह मिले खून के छींटे

















Leave a Reply