रायपुर में युवती का 11 साल छोटे नाबालिग से अफेयर:दोस्ती के बाद रिलेशनशिप में आए; शादी से मना किया तो 50 लाख मांगे

राजधानी रायपुर में रहने वाली एक युवती का अपने से 11 साल छोटे उम्र के नाबालिग से अफेयर का मामला सामने आया है। जहां 28 साल की युवती ने 17 साल के लड़के से दोस्ती की फिर दोनों रिलेशनशिप में आ गए। जब युवती ने लड़के से शादी करने की बात रखी तो लड़का पीछे हट गया। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। जिसके बाद युवती ने 50 लाख की डिमांड की और नहीं देने पर थाने में शारीरिक शोषण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं, यह मामला महिला आयोग भी पहुंचा। जहां लड़की ने ये बयान दिया कि उसे लड़के के उम्र के बारे में मालूम नहीं था। महिला आयोग ने इस मामले में सुनवाई से साफ मना कर दिया है। अब जानिए क्या है पूरा मामला रायपुर की 28 साल की युवती ने बुधवार (17 सितंबर) को आयोग में पेश होकर शिकायत की थी। युवती ने कहा एक लड़के ने उसका शारीरिक शोषण किया है। इसके अलावा उसने लड़के से 50 लाख रुपए की मांग भी की थी। युवती ने लड़के से शादी भी करना चाहती थी। वहीं नाबालिग के माता-पिता जनसुनवाई में पहुंचे। उन्होंने आयोग के सामने जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और स्कूल दस्तावेज पेश कर यह साबित किया कि उनका बेटा केवल 17 साल का है। जिसके बाद महिला आयोग ने इस मामले को बाल आयोग को सौंपने की बात कही है। अपने से छोटे उम्र के लड़कों से संबंध बनाने से बचे – महिला आयोग अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने कहा कि लड़का नाबालिग है, इसलिए मामले को बाल संरक्षण आयोग भेज रहे हैं। लड़कियों को अपने से छोटे और नाबालिग लड़कों से अवैध रिश्ते बनाने से बचना चाहिए। शादी की कानूनी उम्र से भी 4 साल छोटा है लड़का वहीं युवती ने आयोग को बताया कि उसे यह मालूम ही नहीं था कि लड़का नाबालिग है। फरवरी 2025 में जब वह पुरानी बस्ती थाना पहुंची, तब उसे उसकी वास्तविक उम्र का पता चला। युवती और लड़के के बीच 11 साल का अंतर है। जबकि लड़का शादी की कानूनी उम्र से भी 4 साल छोटा है। आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने स्पष्ट किया कि यह मामला महिला आयोग के दायरे में नहीं आता। क्योंकि इसमें नाबालिग शामिल है। आयोग ने यह मामला बाल संरक्षण आयोग को भेजने का आदेश दिया है। साथ ही बाल आयोग को पत्र भी भेजा जाएगा, ताकि आगे की कार्रवाई वहीं से हो। युवती ने की 50 लाख की डिमांड अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने बताया कि लड़की से पूछा गया कि आप 11 साल छोटे लड़के से रिलेशन में कैसे आई। वह ठीक-ठाक जवाब नहीं दे पाई। लड़की ने 50 लाख की डिमांड की और शादी करने की बात भी कही। दस्तावेज के अनुसार लड़के की उम्र 17 साल है। हमने युवती को समझाया। लेकिन वह कहने लगी कि उसका दैहिक शोषण हुआ है। लड़के के खिलाफ कार्रवाई करिए। हम दोनों ही काम नहीं कर सकते थे, क्योंकि लड़का नाबालिग है। शादी की कानूनी उम्र 21 वर्ष से वह 4 साल छोटा है। इसलिए मामले को बाल संरक्षण आयोग भेजने का फैसला किया। जांच में पता चला कि लड़की के खिलाफ लड़के के माता-पिता ने भी बाल संरक्षण आयोग में केस किया है। मामले का निराकरण वही से किया जाएगा। अवैध रिलेशन से बचें- डॉ. किरणमयी नायक डॉ. किरणमयी नायक ने लड़कियों और महिलाओं से अपील की है कि अवैध रिलेशन से बचें। आप किसी के साथ रिश्ते में है तो नियमानुसार शादी करिए। ऐसे अवैध रिश्तों का कोई भविष्य नहीं होता है। लड़कियों की जिंदगी खराब होती है। समाज में बदनामी भी होती है। सभी लड़कियों से अपील है कि अपनी उम्र का ध्यान रखें। पहले अपने करियर पर फोकस करें। कुछ ऐसे मामले भी आए हैं, जिसमें देखा गया कि लड़कियां रिश्ते में आकर पैसों की डिमांड करती है। केस में फंसाने की धमकी देती है। इसलिए ये लड़कों के लिए भी जरूरी है कि अवैध रिश्तों में आने से बचे। पहले पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान दें। अपना करियर बनाए। ………………………………………… छत्तीसगढ़ की ये खबर भी पढ़ें… युवती बोली-BJYM अध्यक्ष राहुल ने सेक्स की कोशिश की:रायपुर में कहा-हग-स्मूच किया, प्राइवेट-पार्ट टच कराया; परिवार ने मुझसे दूरी बना ली, टिकरिहा बोले-आरोप बेबुनियाद छत्तीसगढ़ भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा पर एक युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। युवती ने कहा कि राहुल टिकरिहा से उसका अफेयर था। एक दिन उसने जबरदस्ती हग-स्मूच किया, प्राइवेट पार्ट टच कराया, फिर सेक्स करने की कोशिश की। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *