छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक मौसम ड्राई बना रहेगा। इस दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 12 घंटों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट संभव है, जिससे शाम के समय हल्की ठंड महसूस हो सकती है। हालांकि, 20 अक्टूबर से दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल सकता है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तपमान 32.2°C जगदलपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.4°C अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। अक्टूबर में अब तक 109% ज्यादा बरसा पानी इस बार अक्टूबर में अब तक सामान्य से 85% अधिक बारिश दर्ज की गई है। आमतौर पर 16 अक्टूबर तक राज्य में औसतन 42.7 मिमी वर्षा होती है। लेकिन इस बार अब तक 79.1 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। 10-12 दिन देरी से लौटा मानसून मौसम विभाग के मुताबिक, 30 सितंबर तक हुई बारिश को मानसून की बारिश माना जाता है, जबकि इसके बाद की बारिश को ‘पोस्ट मानसून’ यानी मानसून के बाद की बारिश माना जाता है। फिलहाल देशभर से मानसून लौट चुका है। छत्तीसगढ़ में आमतौर पर 5 अक्टूबर के आसपास सरगुजा की तरफ से मानसून लौटना शुरू होता है, लेकिन इस बार वापसी में देरी हुई। इस बार प्रदेश में मानसून सामान्य से करीब 10-12 दिन देरी से लौटा है। बलरामपुर में सामान्य से 52% ज्यादा बारिश प्रदेश में अब तक 1167.4 मिमी औसत बारिश हुई है। बेमेतरा जिले में अब तक 524.5 मिमी पानी बरसा है, जो सामान्य से 50% कम है। अन्य जिलों जैसे बस्तर, राजनांदगांव, रायगढ़ में वर्षा सामान्य के आसपास हुई है। जबकि बलरामपुर में 1520.9 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 52% ज्यादा है। ये आंकड़े 30 सितंबर तक के हैं।
2 दिन मौसम ड्राई, फिर दक्षिण-मध्य हिस्से में होगी बारिश:गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी, 2° तक गिरेगा पारा; शाम को महसूस होगी ठंड

















Leave a Reply