प्रेग्नेंट महिला के प्राइवेट पार्ट को डॉक्टर ने किया टच:पीड़िता बोली- भिलाई में अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची थी, जांच के बहाने गलत हरकत करने लगा

दुर्ग जिले के भिलाई में गर्भवती महिला से जांच के दौरान छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। नेहरू नगर के डायग्नोस्टिक्स सेंटर में इलाज के लिए पहुंची महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसके मुताबिक, डॉक्टर गिरीश वर्मा ने जांच के बहाने प्राइवेट पार्ट को गलत तरीके से छूने की कोशिश की। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने बताया कि वह अल्ट्रासाउंड के लिए पहुंची थी। उस समय जांच कक्ष में कोई नर्स या अन्य महिला स्टाफ मौजूद नहीं थी। डॉक्टर ने मशीन की आड़ में यह हरकत की, जिससे वह घबरा गई। फिलहाल डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसके बाद से डॉक्टर फरार है। रूटीन अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची थी गर्भवती जानकारी के मुताबिक, गुरुवार (16 अक्टूबर) को भिलाई टाउनशिप की रहने वाली गर्भवती महिला अपने रूटीन अल्ट्रासाउंड के लिए नेहरू नगर स्थित सेंटर पहुंची थी। महिला का आरोप है कि जांच के दौरान डॉक्टर गिरीश वर्मा ने उसके साथ अनुचित व्यवहार किया, जिससे वह बेहद असहज हो गई। पति को पूरी बात बताई, दोनों पहुंचे थाने डरी-सहमी महिला ने जांच खत्म होते ही तुरंत सेंटर से बाहर निकलकर अपने पति को पूरी बात बताई। इसके बाद दोनों सीधे सुपेला थाना पहुंचे और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिला का कहना है कि डॉक्टर की हरकत से वह मानसिक रूप से बेहद आहत है और उसे न्याय चाहिए। बता दें कि गिरीश वर्मा डायग्नोस्टिक और पैथोलॉजी लैब में काम करता है। भिलाई के नेहरू नगर चौक में चंदूलाल चंद्राकार हॉस्पिटल के पीछे इमाजेस लैब है। जहां वह काम करता है। इस मामले में दैनिक भास्कर ने डॉक्टर से सपंर्क करने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टर ने फोन रिसीव नहीं किया। सुपेला थाने में डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज घटना के बाद से शहर के मेडिकल संस्थानों में मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। शिकायत मिलते ही सुपेला पुलिस ने आरोपी डॉक्टर गिरीश वर्मा के खिलाफ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत से जुड़ी धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस ने तुरंत जांच की प्रक्रिया शुरू की है। दुर्ग पुलिस की प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि महिला की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच केंद्र के सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है और मेडिकल जांच भी कराई जा रही है। फिलहाल मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है। ………………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… चेकअप के बहाने ट्रेनी डॉक्टर को छूने लगा सीनियर:पीड़िता बोली- तबीयत पूछने के नाम पर अश्लील हरकत की, कोरबा में FIR दर्ज छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर ने सीनियर डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मुताबिक सीनियर डॉक्टर ने कहा कि तुम्हारी तबीयत ठीक नहीं लग रही है, मैं चेकअप कर देता हूं। फिर जबरदस्ती शरीर को छूने लगा। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *