सरगुजा जिले के मैनपाट से अंबिकापुर लौट रहे संत समाज के लोगों से भरी पिकअप कालीघाट में बेकाबू होकर पलट गई। पिकअप में करीब 40 से अधिक लोग सवार थे। हादसे में करीब 20 सवारों को चोटें आई हैं, इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घायल 15 लोगों को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल किया गया है। मामला दरिमा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को मैनपाट के सुपलगा गहिरा गुरू आश्रम में गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया था। मैनपाट में आयोजित होने वाले गोवर्धन पूजा कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज भी पहुंचे थे। गोवर्धन पूजा के आयोजन में भजन-कीर्तन के लिए संत समाज के लोगों को आमंत्रित किया गया था। अंबिकापुर के आसपास के गांवों के रहने वाले लोग पिकअप वाहन में सवार होकर सुपलगा गए थे। वापस लौटने के दौरान पलटी पिकअप, मची चीख-पुकार
सुपलगा में गोवर्धन पूजा समाप्त होने के बाद संत समाज के लोग पिकअप वाहन में सवार होकर वापस अंबिकापुर लौट रहे थे। मैनपाट के तीखे घाट में पिकअप बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में पिकअप सवार महिला-पुरुष और बच्चे छिटककर गिर गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। कार्यक्रम से लौट रहे सांसद चिंतामणि महाराज घटनास्थल पर पहुंचे और पिकअप को पलटा हुआ देखकर गाड़ी रोकी। गंभीर रूप से घायलों को सांसद ने तत्काल अपनी वाहन और फालो गार्ड वाहन से नवानगर हॉस्पिटल भेजा। दो बार में घायल हॉस्पिटल भेजे गए। जमीन में लिटाकर इलाज, 17 घायल रेफर
हादसे के बाद अचानक नवानगर हॉस्पिटल में घायल पहुंचे तो उन्हें लिटाने के लिए बेड भी नहीं थे। घायलों को जमीन पर लिटाकर प्राथमिक उपचार किया गया और गंभीर रूप से घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। देर शाम तक 17 घायलों को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल किया गया है। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इनमें 7-8 सवारों को गंभीर चोटें आई हैं। कुछ घायलों के सिर में भी चोटें आई है। घटना के बाद लोगों के चप्पल जूते और सामान घटनास्थल पर बिखर गए। सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज स्वयं मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचे और घायलों को उचित इलाज करने का निर्देश दिए। मामूली रूप से घायल सवारों को नवानगर हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
मैनपाट के कालीघाट में पलटी लोगों से भरी पिकअप:40 लोग थे सवार, महिलाओं और बच्चों सहित 20 घायल मेडिकल कॉलेज में भर्ती, 7 गंभीर


















Leave a Reply