दक्षिणी हिस्से के 7 जिलों में 4 दिन बारिश:2 से 3 डिग्री तक गिरेगा दिन का तापमान; उमस और गर्मी से मिलेगी राहत

बस्तर संभाग के जिलों में अगले चार दिन हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अभी यहां गर्मी और उमस ज्यादा है। मौसम विभाग ने बताया कि तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट होगी। लेकिन न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। आज गरियाबंद, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे में दरभा में लगभग 10 मिमी बारिश हुई है। दुर्ग में सबसे ज्यादा तापमान 33.2 डिग्री और अंबिकापुर में सबसे कम 17 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। अक्टूबर में अब तक 64% ज्यादा बरसा पानी इस बार अक्टूबर में अब तक सामान्य से 64% अधिक बारिश दर्ज की गई है। आमतौर पर 22 अक्टूबर तक राज्य में औसतन 49.3 मिमी वर्षा होती है, लेकिन इस बार अब तक 80.7 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। 10-12 दिन देरी से लौटा मानसून मौसम विभाग के मुताबिक, 30 सितंबर तक हुई बारिश को मानसून की बारिश माना जाता है, जबकि इसके बाद की बारिश को ‘पोस्ट मानसून’ यानी मानसून के बाद की बारिश माना जाता है। फिलहाल देशभर से मानसून लौट चुका है। छत्तीसगढ़ में आमतौर पर 5 अक्टूबर के आसपास सरगुजा की तरफ से मानसून लौटना शुरू होता है, लेकिन इस बार वापसी में देरी हुई। इस बार प्रदेश में मानसून सामान्य से करीब 10-12 दिन देरी से लौटा है। बलरामपुर में सामान्य से 52% ज्यादा बारिश प्रदेश में अब तक 1167.4 मिमी औसत बारिश हुई है। बेमेतरा जिले में अब तक 524.5 मिमी पानी बरसा है, जो सामान्य से 50% कम है। अन्य जिलों जैसे बस्तर, राजनांदगांव, रायगढ़ में वर्षा सामान्य के आसपास हुई है। जबकि बलरामपुर में 1520.9 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 52% ज्यादा है। ये आंकड़े 30 सितंबर तक के हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *