छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दिवाली की रात पत्नी ने अपनी मां के साथ मिलकर पति को बेडरूम में कुल्हाड़ी से काट डाला। मर्डर के बाद दूसरे दिन गांव वालों से कहा कि पति को भूत ने मार डाला, मैंने कुछ नहीं किया। मामला चंदौरा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम आनंद सिंह (35) है, जो अपनी पत्नी बसंती और बच्चों के साथ जजावल गांव के गोदीपारा में रहता था। आनंद सिंह की लाश खून से सनी हुई मिली थी। दीवार और फर्श पर खून के छींटे मिले थे। जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, 20 अक्टूबर यानी दिवाली की रात आनंद सिंह काम के बाद शराब पीकर अपने घर लौटा। इस दौरान पत्नी अपने बच्चों के साथ घर पर ही थी। आनंद सिंह अपनी पत्नी की चरित्र पर पहले से शक करता था। इसे लेकर आनंद सिंह ने नशे की हालत में फिर से विवाद शुरू किया। आनंद सिंह ने हमेशा की तरह फिर से मारपीट की। दिवाली के दिन मारपीट और लड़ाई झगड़े से परेशान पत्नी ने आनंद को ठिकाने लगाने की साजिश रची। इस दौरान वारदात में अपनी मां फूलमती सिंह को भी शामिल किया। घर में रखी कुल्हाड़ी से पत्नी ने आनंद सिंह पर वार कर दिया। इस दौरान आनंद सिंह कुल्हाड़ी के हमले से जमीन पर गिर गया। इसके बाद पत्नी बसंती सिंह (30) ने चेहरे पर, मुंह और नाक पर कुल्हाड़ी से कई बार वार किया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। हमला इतना खतरनाक था कि कुछ देर में ही आनंद सिंह की मौके पर मौत हो गई। वारदात के बाद भाग गई मायके दिवाली की रात आनंद सिंह की हत्या के बाद पत्नी बसंती सिंह अपनी मां फूलमती सिंह के साथ मायके चली गई। बसंती सिंह ने साजिश रची थी कि मर्डर का शक उस पर न आए। इसके बाद साजिश के तहत ही दिवाली के दूसरे दिन मायके से लौटी। इस दौरान साजिश के तहत गांव में शोर मचाकर बताई की उसके पति को भूत ने मार डाला है। उसके पति की लाश खून से सनी हुई बिस्तर पर पड़ी है। मैंने कुछ नहीं किया है, भूत ने ही रात में पति को मार डाला है, लेकिन उसकी बातों से किसी को भरोसा नहीं हो रहा था। फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए गांववालों ने मर्डर की खबर सुनते ही चंदौरा पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी सबूत जुटाए। इसके बाद पुलिस ने आनंद सिंह की पत्नी से पूछताछ की। बसंती सिंह ने पुलिस को जमकर गुमराह किया, लेकिन पुलिस कड़ाई से पूछताछ की। दिवाली के बाद पुलिस ने आनंद सिंह की पत्नी को हिरासत में लिया। इस दौरान शुरुआत में बसंती बार-बार यही कहती रही कि मुझे नहीं पता, भूत ने मारा है, लेकिन जब पुलिस ने उसे अकेले में बैठाया, तो उसके चेहरे की घबराहट और पसीना सब कुछ कह रहे थे। आरोपी पत्नी बोली- हां, मैंने ही मारा पुलिस की कई घंटों की पूछताछ के बाद आखिरकार बसंती टूट गई। उसने कहा, “हां, मैंने ही मारा… मां के साथ मिलकर। पति आदतन शराबी था। चरित्र को लेकर मुझ पर शक भी करता था। शराब के नशे में रोज झगड़ा और मारपीट करता था। तंग आकर कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या कर दी। मृतक की पत्नी बसंती ने बताया कि वारदात में उसकी मां फूलमती ने भी साथ दिया। फूलमती ने उसे रोकने के बजाय साथ दिया। दोनों ने मिलकर आनंद पर कुल्हाड़ी से वार किए। जब वह मर गया, तो दोनों ने शव को बिस्तर पर लिटाया और कहानी गढ़ दी कि “भूत-प्रेत ने मार डाला। ………………………………………….. क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें सूरजपुर में युवक का मर्डर, पत्नी ने कहा-भूत ने मारा:सिर-माथे पर गहरे चोट के निशान, बच्चों को लेकर मायके चली गई थी पत्नी सूरजपुर जिले में दिवाली की रात एक युवक का मर्डर हुआ है। ग्राम जजावल में घर में सोए 35 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव मिला। युवक के सिर और माथे पर गहरे चोट के निशान मिले हैं, जिनसे खून निकल रहा था। युवक की पत्नी ने कहा कि उसके पति को भूतों ने मार डाला। पढ़ें पूरी खबर…
दिवाली की रात पति को कुल्हाड़ी से काट-डाला:अपनी मां के साथ मायके भागी, दूसरे दिन लौटी, बोली-भूत ने मार डाला, मैंने कुछ नहीं किया

















Leave a Reply